devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

हिन्दु ज्योतिष में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र

DeepakDeepak

पूर्व भाद्रपद नक्षत्र

पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का विवरण

Purva Bhadrapada Nakshatra

पूर्व भाद्रपद नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद वैदिक ज्योतिष में पच्चीसवाँ नक्षत्र है, जिसका विस्तार 20° कुम्भ से 3°20' मीन तक है।

प्रतीक चिह्न - इस नक्षत्र का प्रतीक चिह्न खड्ग अथवा द्वैतवादी कल्पना द्वारा दर्शाया जाता है, जैसे कि, दो चेहरों वाला पुरुष अथवा शैय्या के दो पाये आदि।

खगोलीय नाम - इस नक्षत्र के खगोलीय नाम α तथा β पेगासी (Pegasi) हैं।

नक्षत्र के देवता - अजैकपाद नामक एक रूद्र, भाद्रपद नक्षत्र के अधिष्ठात्र देवता हैं।

शासक ग्रह - पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर गुरु (बृहस्पति ग्रह) का शासन होता है।

अन्य - इस नक्षत्र के जातक भावुक और परिवर्तनकारी होते हैं, किन्तु थोड़े अतिवादी एवं भोगवादी भी होते हैं। वे आदर्शवादी एवं गैर-अनुरूपतावादी होते हैं तथा दूसरों पर अच्छा प्रभाव डालने वाले, वक्ता एवं प्रवचक होते हैं, किन्तु वे भयभीत, अधीर, निन्दक तथा सनकी भी हो सकते हैं।

नक्षत्र अस्त उदय - पूर्व भाद्रपद प्रति वर्ष लगभग 1 दिन की अवधि के लिये अस्त हो जाता है। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के अस्त एवं उदय होने का समय ज्ञात करने हेतु सम्बन्धित पृष्ठ देखें - पूर्व भाद्रपद अस्त उदय

नक्षत्र गोचर - पूर्व भाद्रपद को अधिकांश शुभ कार्यों हेतु सामान्य माना जाता है। वर्ष पर्यन्त, चन्द्रमा किस समय पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहा है, यह ज्ञात करने हेतु उक्त पृष्ठ का अवलोकन करें - पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के सभी दिनों की सूचि

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation