
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी वैदिक ज्योतिष में ग्यारहवाँ नक्षत्र है, जिसका विस्तार सिंह राशि में 13°20' से 26°40' तक है।
प्रतीक चिह्न - इस नक्षत्र के प्रतीक चिह्न खाट के अगले पैर, झूला अथवा अन्जीर वृक्ष हैं।
खगोलीय नाम - यह नक्षत्र δ तथा θ लियोनिस (Leonis) से सम्बन्धित है।
नक्षत्र के देवता - पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के देवता भग हैं, जिन्हें सौभाग्य और समृद्धि के देवता के रूप में जाना जाता है।
शासक ग्रह - पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र पर शुक्र (शुक्र ग्रह) का शासन होता है।
अन्य - पूर्वाफाल्गुनी को सुख-सौभाग्य प्रदान करने वाला नक्षत्र माना जाता है। यह देवगुरु बृहस्पति का जन्म नक्षत्र है।
नक्षत्र अस्त उदय - पूर्वाफाल्गुनी प्रति वर्ष लगभग 8 दिनों की अवधि के लिये अस्त हो जाता है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के अस्त एवं उदय होने का समय ज्ञात करने हेतु सम्बन्धित पृष्ठ देखें - पूर्वाफाल्गुनी अस्त उदय।
नक्षत्र गोचर - पूर्वाफाल्गुनी को अधिकांश शुभ कार्यों हेतु सामान्य माना जाता है। वर्ष पर्यन्त, चन्द्रमा किस समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है, यह ज्ञात करने हेतु उक्त पृष्ठ का अवलोकन करें - पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के सभी दिनों की सूचि।