
रेवती नक्षत्र - वैदिक ज्योतिष में रेवती सत्ताईसवाँ नक्षत्र है, जिसका विस्तार 16°40' से 30° मीन तक है।
प्रतीक चिह्न - इस नक्षत्र का प्रतीक मछली है तथा इसे सामान्यतः मछलियों के जोड़े से दर्शया जाता है।
खगोलीय नाम - इस नक्षत्र का खगोलीय नाम ζ पिसियम (Piscium) है।
नक्षत्र के देवता - पूषन नामक देव, जो यात्रियों एवं पशुओं के पालनहार एवं रक्षक हैं, वे ही रेवती नक्षत्र के अधिष्ठात्र देवता हैं।
शासक ग्रह - रेवती नक्षत्र पर बुध (बुध ग्रह) का शासन होता है।
अन्य - रेवती नक्षत्र मृदु अथवा कोमल प्रकृति का है। जब रेवती का सर्वाधिक प्रभाव होता है, तो संगीत एवं आभूषण जैसी भौतिक सुन्दरता वाली वस्तुओं पर कार्य करना सर्वोत्तम होता है।
नक्षत्र अस्त उदय - रेवती, प्रति वर्ष लगभग 28 दिनों की अवधि के लिये अस्त हो जाता है। रेवती नक्षत्र के अस्त एवं उदय होने का समय ज्ञात करने हेतु सम्बन्धित पृष्ठ देखें - रेवती अस्त उदय।
नक्षत्र गोचर - रेवती को अधिकांश शुभ कार्यों हेतु उत्तम माना जाता है। वर्ष पर्यन्त, चन्द्रमा किस समय रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहा है, यह ज्ञात करने हेतु उक्त पृष्ठ का अवलोकन करें - रेवती नक्षत्र के सभी दिनों की सूचि।