
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी वैदिक ज्योतिष में बारहवाँ नक्षत्र है, जिसका विस्तार 26°40' सिंह से 10° कन्या तक है।
प्रतीक चिह्न - एक शय्या अथवा खाट के पिछले दो पायों को इस नक्षत्र का प्रतीक चिह्न माना जाता है।
खगोलीय नाम - यह नक्षत्र डेनेबोला (Denebola) को निरूपित करता है।
नक्षत्र के देवता - उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के देवता अर्यमन्, हैं, जो संरक्षण एवं अनुग्रह के देवता हैं।
शासक ग्रह - उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पर सूर्य (सूर्य ग्रह) का शासन होता है।
अन्य - उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के निवास देवता अर्यमन् हैं, जो नेतृत्व, सम्मान, कुलीनता एवं समाज के नियमों को नियन्त्रित करते हैं। सूर्य इस नक्षत्र का शासक ग्रह है, इसीलिये इसे परवर्ती लाल रँग का नक्षत्र कहा जाता है। यह ग्रह सिंह राशि की पूँछ पर दो स्थिर तारों में स्थित है, किन्तु इसका विस्तार कन्या राशि तक है।
नक्षत्र अस्त उदय - उत्तराफाल्गुनी प्रति वर्ष लगभग 11 दिनों की अवधि के लिये अस्त हो जाता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अस्त एवं उदय होने का समय ज्ञात करने हेतु सम्बन्धित पृष्ठ देखें - उत्तराफाल्गुनी अस्त उदय।
नक्षत्र गोचर - उत्तराफाल्गुनी को अधिकांश शुभ कार्यों हेतु उत्तम माना जाता है। वर्ष पर्यन्त, चन्द्रमा किस समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है, यह ज्ञात करने हेतु उक्त पृष्ठ का अवलोकन करें - उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के सभी दिनों की सूचि।