☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

देवी सरस्वती गायत्री मन्त्र - मन्त्र एवं वीडियो

DeepakDeepak

सरस्वती गायत्री मन्त्र

श्री सरस्वती गायत्री मन्त्र

सरस्वती गायत्री मन्त्र देवी सरस्वती को समर्पित गायत्री मन्त्र है। हिन्दु धर्म में गायत्री मन्त्र को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। धर्मग्रन्थों में विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित गायत्री मन्त्र वर्णित किये गये हैं, जिनमें से सरस्वती गायत्री मन्त्र भी एक अत्यन्त विशेष महत्वपूर्ण मन्त्र है।

सरस्वती गायत्री मन्त्र का जाप करने से साधक की बुद्धि, विद्या एवं ज्ञान में वृद्धि होती है तथा देवी सरस्वती प्रसन्न होती हैं। सरस्वती गायत्री मन्त्र ज्ञान का भण्डार है तथा इसका जाप करने से विद्यार्थियों को उत्तम लाभ होता है।

॥ सरस्वती गायत्री मन्त्र ॥

ॐ ऐं वाग्देव्यै विद्महे कामराजाय धीमहि।
तन्नो देवी प्रचोदयात्॥

मन्त्र का अनुवाद

हे माँ सरस्वती! आप वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं। हे समस्त कामनाओं की स्वामिनी, हम आपका ध्यान करते हैं तथा सद्बुद्धि की प्राप्ति हेतु प्रार्थना करते हैं। हे देवी! हमारी बुद्धि को विद्या रूपी प्रकाश से प्रकाशित करें।

  • ऐं - देवी सरस्वती का बीज मन्त्र।
  • वाग्देव्यै - हे वाणी की देवी।
  • विद्महे - आप सर्वव्यापी हैं।
  • कामराजाय - कामनाओं की स्वामिनी।
  • धीमहि - हम आपका ध्यान करते हैं।
  • तन्नो देवी - हे देवी सरस्वती।
  • प्रचोदयात् - हमारी बुद्धि को विद्या एवं ज्ञान से प्रकाशित करें।
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation