जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका अप्रैल मास कैसा रहेगा -
पैतृक व्यवसाय में काफी तेजी देखने को मिलेगी। रिटेल कारोबारियों की आय इस माह बढ़ सकती है। राजनीतिक मित्रों और सम्बन्धियों की सहायता प्राप्त होगी। अधिकारियों के साथ आपके मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। छोटी यात्राओं के प्रसंग बनते रहेंगे। जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता व्यक्त कर सकते हैं। मार्केटिंग और फाइनेन्स आदि से विशेष लाभ मिलेगा। घर के वरिष्ठ बुजुर्ग सदस्यों से आपको काफी अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। जिसका लाभ आपको कई जगह होगा। सूर्य का गोचर परिवर्तन वैवाहिक समस्याओं का निवारण करवायेगा।
राशि स्वामी के वक्री होने के कारण शरीर में ऊर्जा की कुछ कमी रहेगी। आपकी धार्मिक आस्था पर लोग चोट कर सकते हैं। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। आपको ज्यादा अपेक्षा किसी से नहीं करनी चाहिये। इस माह विवाह योग्य जातकों के विवाह तय करने में विशेष सावधानी रखनी चाहिये। कार्यों में विघ्न बाधा आ सकती है। अनावश्यक खर्चों से जूझना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण वस्तुओं और पेपर्स को सम्भालकर रखना सबसे जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।