devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

कन्या साप्ताहिक राशिफल | वर्गो वीकली होरोस्कोप

DeepakDeepak

कन्या राशिफल

Kanya Rashi

कन्या राशिफल

रविवार, 31 अगस्त - शनिवार, 06 सितम्बर, 2025

कन्या राशिफल | वर्गो होरोस्कोप

Kanya Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आप रोमाञ्चक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारों से कुछ एग्रीमेन्ट कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। घर या ऑफिस के नवनिर्माण को लेकर योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव बढ़ेगा। अपने दाम्पत्य जीवन से अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। टेक्स्टटाइल से जुड़े कारोबार में वृद्धि हो सकती है। मित्र व सम्बन्धियों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। शनिवार को आप कुछ नया सीखने व जानने को लेकर उत्सुक रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह का मध्य आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। सब कुछ अच्छा होते हुये भी मन में अज्ञात भय पनप सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। उनके साथ नरमी से पेश आयें लेकिन उन्हें अधिक छूट न दें। छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या भी होने की आशंका है। विवाह को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। झूठ बोलने से बचें वरना आप फँस सकते हैं। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। आवश्यक पेपरवर्क सावधानी पूर्वक करें। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।

समाधान: नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें।

सितम्बर 7, 2025, रविवार
Lunar Eclipse चन्द्र ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव

चन्द्रग्रहण का प्रभाव आपकी राशि से षष्ठम् भाव पर पड़ने वाला है। यह ग्रहण आपको करियर में शानदार मौके उपलब्ध करायेगा। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। भविष्य को लेकर महत्त्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

समाधान: भगवान विष्णु के मन्त्रों का जप करें।

राशियों पर सितम्बर 7, 2025, रविवार के चन्द्र ग्रहण के प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण देखें।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation