☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

मीन राशिफल अप्रैल 2025 | पाइसीज़ अप्रैल राशिफल

DeepakDeepak

मीन राशिफल

Meena Rashi

मीन राशिफल

अप्रैल 2025

मीन राशिफल | पाइसीज़ राशिफल

Meena Rashi

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका अप्रैल मास कैसा रहेगा -

राशि शुभ दिनाँक2,3,10,11,18,19,21,25,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,12,13,23,24

इस महीने आपकी राशि में एकसाथ अनेक ग्रहों के प्रभाव के कारण आपको किसी अवांछित परिस्थिति के लिये तैयार रहना चाहिये। अपनी गुप्त बातों को छिपाकर रखने में भलाई है। रोजगार की परिस्थितियाँ आपके लिये सर्वथा अनुकूल रहेगी। महँगे वाहन और विलासिता पूर्ण सामान में समस्या आयेगी। रोमान्टिक जीवन आपको कठिनाइयों से लड़ने का साहस देगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन आपको आनन्दित करेगा। शनि की बदली हुयी स्थिति नकारात्मक परिस्थितियों में सुधार करने में सहायक रहेगी। धन की स्थितियाँ सामान्य रहने के अधिक योग हैं।

उच्च रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। नीचस्थ मंगल के कारण गलत लोगों की संगत न करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्पत्ति के मामले उलझ सकते हैं। अचानक से चलते काम रुकने से मन खिन्न रहेगा। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। वर्तमान परिस्थितियों की अनदेखी करना आप पर भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ टूट-फूट हो सकती है।

द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

अपनी राशि चुनें | चन्द्र राशि

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation