जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका अप्रैल मास कैसा रहेगा -
यह माह आपको बहुत सी चिन्ताओं से मुक्त करने में सहयोगी होगा। शनि का दशम भाव में गोचर, चलते हुये कार्यों में कुछ विलम्ब के संकेत दे रहा है। किन्तु स्थिरता होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास दूर हो सकती है। अध्यात्मिक चिन्तन-मनन की ओर प्रवृत्त रहेंगे। बौद्धिक मित्रों का सहयोग लेने से पीछे न हटें। शनि के प्रभाव से राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।
दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
पिता के साथ आपको अपने सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। बड़े भाई बहनों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। घर के निर्माण और मरम्मत सम्बन्धी कार्य में व्यस्तता रहेगी। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। 14 अप्रैल के बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।