devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

वैदिक ज्योतिष दैनिक राशिफल | डेली प्रेडिक्शन - होरोस्कोप

DeepakDeepak

राशि | चन्द्र राशि

राशिफल - मार्च 09, सोमवार
Mesha Rashi
मेष (मार्च 09)
आज का दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। शत्रु पक्ष को कमजोर आँकने की गलती न करें। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। छोटे बच्चों की सेहत से सम्बन्धित समस्याओं को हल्के में न लें।
Mesha Rashi
Mesha (मार्च 09)
The day will be a bit unfavorable. Don't make the mistake of underestimating your enemies. You may experience stomach upset. You will have a good time with friends in the evening. Don't take the health problems of young children lightly.
Vrishabha Rashi
वृषभ (मार्च 09)
आपकी आय में वृद्धि होगी। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिये दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बन्धुओं के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
Vrishabha Rashi
Vrishabha (मार्च 09)
Your income will increase. This is a favorable day to start new projects. You will receive appreciation at the workplace. Working in partnership will be beneficial for you. Your marriage may be discussed within the family. Maintain cordial relations with your siblings.
Mithuna Rashi
मिथुन (मार्च 09)
गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। विरोधियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर ध्यान न दें।
Mithuna Rashi
Mithuna (मार्च 09)
You will develop an interest in studying esoteric subjects. Your relationships with your opponents will be cordial. You will actively participate in social activities. Your reputation in society will increase. You will have to obey the orders of your superiors at the workplace. You should avoid unnecessary matters.
Karka Rashi
कर्क (मार्च 09)
सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।
Karka Rashi
Karka (मार्च 09)
You will be interested in social work. Don't let stress overwhelm you. Students may try to learn something new today. People will benefit from your advice. Your good habits will please others. You may express your love to friends.
Simha Rashi
सिंह (मार्च 09)
अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे।
Simha Rashi
Simha (मार्च 09)
Try to develop your abilities. Friends may arrive at your home. You should be wary of your enemies. You will benefit from property dealing. You may try new things in business. You will spend money on charity.
Kanya Rashi
कन्या (मार्च 09)
कार्यक्षेत्र में आपको उच्चपद मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। पिकनिक का विचार बना सकते हैं। सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
Kanya Rashi
Kanya (मार्च 09)
You may be offered a higher position at the workplace. You will enjoy romantic moments with your life partner. Marriages will be arranged for unmarried individuals. You may consider a picnic. You will receive significant benefits from government work.
Tula Rashi
तुला (मार्च 09)
परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। इससे आपके मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नये अवसर बनेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है।
Tula Rashi
Tula (मार्च 09)
Maintain communication with family members. This will relieve your mental stress. There will be new opportunities for progress in life. Your marital relationship will become more harmonious. You may consider purchasing real estate. You will receive support from close friends. Your overconfidence may lead to losses.
Vrishchika Rashi
वृश्चिक (मार्च 09)
आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धर्म कार्यों में मन लगेगा। जॉब में उच्चपद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल लाभ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।
Vrishchika Rashi
Vrishchika (मार्च 09)
Your mood will be excellent today. You may be relieved of health problems. You will be interested in religious activities. There is a possibility of attaining a higher position in your job. You will be happy with the desired benefits. There are chances of business growth.
Dhanu Rashi
धनु (मार्च 09)
आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य कम हो सकता है।
Dhanu Rashi
Dhanu (मार्च 09)
Things won't go as planned. Students will experience a lack of concentration. You may be concerned about your mother's health. You may spend money on medicines. You should control your anger. There may be a lack of harmony in your marital relationship.
Makara Rashi
मकर (मार्च 09)
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।
Makara Rashi
Makara (मार्च 09)
Your financial situation will remain strong. Circumstances will gradually improve. You may receive financial support from old friends. You may make changes to your work methodology. Work pressure will decrease in the workplace. Those involved in the art world may receive honors.
Kumbha Rashi
कुम्भ (मार्च 09)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप काफी समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।
Kumbha Rashi
Kumbha (मार्च 09)
Your self-confidence will increase. You will find success in management-related tasks. You will devote a lot of time to your family. Your health problems will improve. Stress in your marital relationship will subside. You may make changes to your work methodology.
Meena Rashi
मीन (मार्च 09)
विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन अटक सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। महिलाओं से अधिक बहसबाजी न करें। जीवनसाथी की सलाह लेना हितकारी होगा।
Meena Rashi
Meena (मार्च 09)
Some controversial issues may trouble you. Your outstanding money may get stuck. You may travel abroad for higher education. Your household expenses will increase. Avoid excessive arguments with women. Seeking advice from your life partner will be beneficial for you.

राशि | चन्द्र राशि

Rashi Chakra

खगोलशास्त्र में क्रांतिवृत्त अर्थात सूर्यपथ में स्थित तारामण्डलों के समूह को राशि चक्र कहते हैं। इस राशि चक्र को बारह बराबर भागों में बाँटा गया है। इन भागों को राशि के रूप में जाना जाता है। प्रत्येक राशि एक चिह्न के साथ जुड़ी होती है। यह बारह राशियाँ मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन हैं।

सरल शब्दों में राशि का मतलब यह है कि राशि चक्र में किस राशि में ग्रह स्थित है। यदि चन्द्रमा कुम्भ राशि में स्थित है, तो चन्द्र राशि कुम्भ है। यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में स्थित है, तो चन्द्र राशि मिथुन है। इसी प्रकार अगर सूर्य मकर राशि में स्थित है, तो सूर्य राशि मकर है।

सामान्यतः चन्द्र राशि को ही राशि के नाम से सम्बोधित किया जाता है। जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो, वही राशि चन्द्र राशि अथवा जन्म राशि कहलाती हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य राशि से अधिक महत्ता चन्द्र राशि को दी गयी है। इसीलिए वैदिक ज्योतिष में राशिफल चन्द्र राशि पर आधारित है। अपनी जन्म राशि या चन्द्र राशि जानने के लिये जन्म राशि कैलकुलेटर पर जायें।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation