devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

वैदिक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल | वीकली प्रेडिक्शन - होरोस्कोप

DeepakDeepak

साप्ताहिक राशिफल | वीकली प्रेडिक्शन

साप्ताहिक राशिफल - मार्च 29, रविवार
Mesha Rashi
मेष (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। सप्ताह का शुरुआती भाग व्यावसायिक दृष्टिकोण से अत्यन्त महत्वपूर्ण रहेगा। इससे आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो भविष्य में आपके काफी काम आयेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। अपनी कार्यशैली पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिये सप्ताह शुभ है।
Mesha Rashi
Mesha (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: This week, you may encounter some promising opportunities in your professional sphere. The early part of the week will be particularly significant from a business perspective. This will provide you with ample opportunities to learn new things—knowledge that will prove highly beneficial to you in the future. You will feel quite enthusiastic about your romantic relationships. During midweek, you may choose to give a gift to your life partner. You may find it necessary to make some adjustments to your working methodology. The week is favorable for working professionals.
Vrishabha Rashi
वृषभ (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आप काफी मजबूत स्थिति में रहेंगे। नयी नौकरी खोज रहे हैं तो सप्ताह का मध्य काफी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। अपने प्रेमी से दिल की बातें शेयर कर सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। रविवार और शनिवार का दिन अत्यन्त सुखद रहेगा।
Vrishabha Rashi
Vrishabha (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: You will be in a very strong position in your professional life this week. If you are looking for a new job, the midweek will be particularly favorable. Positive changes may occur in your marital relationship. You could gain benefits from ventures involving partnerships. Generally, your health will remain good this week. Your financial situation will be quite sound. You may share your innermost feelings with your partner. Those working in administrative fields could attain a higher position. Sunday and Saturday will be the most favorable days.
Mithuna Rashi
मिथुन (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नया घर लेने की योजना बना सकते हैं। आपके साथ रहने वाले लोग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आपकी आय अच्छी रहेगी। घर परिवार में खुशियाँ रहेंगी। प्रेमीजन के साथ अच्छे समय का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। सोमवार और मंगलवार का दिन अत्यन्त सुखद रहेगा।
Mithuna Rashi
Mithuna (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: At the beginning of the week, you may encounter excellent career opportunities. You might plan to purchase a new home. Those living with you will be very pleased with you. The atmosphere at your workplace will be quite pleasant. Your income will be good, and there will be happiness within the family. You will enjoy spending quality time with your partner, and your relationship with your life partner will strengthen. The elders of the household will be very pleased with you. Monday and Tuesday will be the most favorable days.
Karka Rashi
कर्क (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: परिवार के लोगों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। पुरानी योजनाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। रविवार और बुधवार का दिन अत्यधिक शुभ रहेगा।
Karka Rashi
Karka (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: You will receive the cooperation and support of your family members. Favorable conditions for profit will emerge in your business. Prospects for an increase in your income are taking shape. There is a possibility of a change in your job. Plans for auspicious ceremonies will be outlined within the home. You will achieve success in all your endeavors. You will move forward in the direction of fulfilling your dreams. You will strive to complete long-pending plans. People will derive significant benefit from your advice. Sunday and Wednesday will be the most favorable days.
Simha Rashi
सिंह (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। लम्बित परियोजनायें पुनः प्रारम्भ हो सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। कारोबार में उत्तम सफलता मिलेगी। छात्रों को उत्तम परीक्षा परिणाम मिलेंगे। अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। पिता के सहयोग लेने से आपको लाभ होगा। कमीशन से जुड़े कारोबार में सफलता मिलेगी। आपके सकारात्मक स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। सप्ताहान्त में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
Simha Rashi
Simha (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: Working professionals may receive a promotion. Pending projects may resume. You will take an interest in creative pursuits. You will achieve excellent success in your business endeavors. Students will obtain excellent results in their examinations. You will strive to enhance your capabilities. Seeking your father's support will prove beneficial for you. You will find success in businesses related to commissions. People will admire your positive nature. You may receive some delightful news over the weekend.
Kanya Rashi
कन्या (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। शरीर में चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करेंगे। आप अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। पारिवारिक आय बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सप्ताह का शुरुआती भाग यात्राओं के लिये सुखद रहेगा। धर्म-कर्म में आप अत्यन्त सक्रिय हो सकते हैं।
Kanya Rashi
Kanya (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: Your prestige in the workplace will rise. You may consider purchasing a new property. You will experience a sense of vigor and agility in your body. You will strive to enhance your personality. Prospects for marriage are emerging for those of marriageable age. You will receive support from your superiors. Family income will increase. Towards the midweek, you may plan a new business venture. The early part of the week will be pleasant for travel. You may be quite active in religious and spiritual pursuits.
Tula Rashi
तुला (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आप अपने परिवार का काफी ध्यान रखेंगे। पूरा सप्ताह उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। पुराने घर में पुनर्निर्माण कार्य करवा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में खुशहाली रहेगी। रुके हुये कार्य इस सप्ताह पुनः प्रारम्भ हो सकते हैं। आप सिनेमा और क्रियेटिव कार्यों में अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। मल्टीनेशनल कम्पनी में नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। शुक्रवार और शनिवार का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा।
Tula Rashi
Tula (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: At the beginning of the week, you will devote considerable attention to your family. The entire week is set to be filled with achievements. You may undertake renovation work on your old home. Your marital relationship will remain harmonious. Stalled tasks may resume this week. You may take a keen interest in cinema and creative pursuits. You will participate in social activities. Those working in multinational companies may receive a promotion. Friday and Saturday will be the most favorable days.
Vrishchika Rashi
वृश्चिक (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: यह सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य प्रारम्भ हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सहयोग भाव बढ़ेगा। नये कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आवश्यक कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। उच्च अधिकारी आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। घर के लिये महत्वपूर्ण शॉपिंग कर सकते हैं। सोमवार से गुरुवार तक का समय शुभ रहेगा।
Vrishchika Rashi
Vrishchika (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: This week is going to be extremely favorable for you. Your level of activity in the workplace will increase. With the support of friends, an important task may be initiated. You will achieve success in government-related matters. Your sense of love and cooperation towards your life partner will deepen. You may invest funds in new ventures. You will receive the blessings of your mentors and elders. You will complete essential tasks ahead of schedule. High-ranking officials will be highly pleased with you. You may undertake significant shopping for your home. The time from Monday to Thursday will be most favorable for you.
Dhanu Rashi
धनु (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: परिवार का वातावरण बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आपको व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। युवाओं के नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आपको पदोन्नति मिल सकती है। नयी विधाओं का प्रयोग सीखने में दिलचस्पी लेंगे। कार्यक्षेत्र में पुरुष जातकों को महिला सहकर्मियों का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा हो सकती है।
Dhanu Rashi
Dhanu (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: The family atmosphere will be very pleasant. You may achieve success in your business this week. Young people may develop new romantic relationships. You could receive a promotion. You will take an interest in learning to apply new techniques. In the workplace, male natives may receive special support from their female colleagues. Students may find excellent opportunities for higher education. A significant business trip may take place during the midweek.
Makara Rashi
मकर (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत करियर को लेकर नये अवसर दे सकती है। सन्तान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। समय का सार्थक उपयोग करेंगे। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपके स्वभाव में शानदार परिवर्तन आयेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिये समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। मित्रों के साथ आप पर्यटन के लिये जा सकते हैं। किसी बीमार परिजन का स्वास्थ्य सुधर सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। रविवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेगा।
Makara Rashi
Makara (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: The beginning of the week may bring new opportunities regarding your career. You will feel elated by the progress of your children. You will spend quality time with family members and make productive use of your time. You will gain the upper hand over your adversaries. A remarkable positive change will occur in your temperament. This period will be particularly beneficial for working professionals. You may go on a trip with friends. The health of an ailing family member may improve. Money lent out will be returned to you. Sunday and Saturday will be the most favorable days this week.
Kumbha Rashi
कुम्भ (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। आपकी विचारशक्ति प्रखर रहेगी। यदि किसी इन्टरव्यू में भाग ले रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिलने की सम्भावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नया वाहन और घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। करियर में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं।
Kumbha Rashi
Kumbha (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: Your marital relationship will become stronger. Your intellect and thinking power will be sharp. If you are appearing for an interview, success is likely. Unemployed individuals have a good chance of securing a new job. Your rapport with family members will be excellent. Your financial situation will be quite sound. You may consider purchasing a new vehicle or a home. There will be peace and harmony in your family. You may undertake a major change in your career.
Meena Rashi
मीन (मार्च 29 - अप्रैल 04)
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा और सहयोगात्मक रहने वाला है। भाई-बहनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। यह पूरा सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। आपको काफी अच्छी सूचनायें मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी आपको करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को और रोमान्टिक बनाने का प्रयास करेंगे। उच्च अधिकारी आपके सहकर्मियों के सामने आप पर विश्वास दिखा सकते हैं। बुधवार और गुरुवार का दिन अत्यन्त सुखद रहेगा।
Meena Rashi
Meena (मार्च 29 - अप्रैल 04)
Auspicious Prediction: The work environment is expected to be quite pleasant and supportive. You will receive significant support from your siblings. This entire week promises to be highly favorable for you. You may receive some delightful news. Your marital relationship will remain harmonious, and there will be a festive atmosphere within the family. Your life partner will inspire you to advance further in your career. Couples in a romantic relationship will strive to make their bond even more romantic. Senior officials may demonstrate their confidence in you in the presence of your colleagues. Wednesday and Thursday will be the most favorable days for you.

साप्ताहिक राशिफल | वीकली प्रेडिक्शन

Rashi Chakra

राशिफल को लोग राशि भविष्य, भविष्यवाणी, होरोस्कोप, पूर्वानुमान या प्रेडिक्शन के नाम से भी जानते हैं। साप्ताहिक राशिफल पूरे सप्ताह का पूर्वानुमान प्रदान करता है, जो कि रविवार को प्रारम्भ होता है और शनिवार को समाप्त होता है।

यह स्पष्ट रूप से सप्ताह का अनुकूल शुभ फल और प्रतिकूल फल को इंगित करता है और उन्हें उचित शीर्षक के साथ अलग से दिखाता है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने और कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए प्रभावी वैदिक उपचार और समाधान का भी उल्लेख किया गया है।

प्रत्येक राशि के राशिफल पृष्ठों पर राशि आराध्य भगवान, ग्रह, नामाक्षर, रत्न, स्वभाव, प्रकृति तथा तत्व प्रदान किये गए हैं। राशि अनुकूल रँग, अनुकूल धातु, अनुकूल संख्या, अनुकूल दिशा एवं अनुकूल सप्ताह के दिन भी सूचीबद्ध हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation