devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

वैदिक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल | वीकली प्रेडिक्शन - होरोस्कोप

DeepakDeepak

साप्ताहिक राशिफल | वीकली प्रेडिक्शन

साप्ताहिक राशिफल - जुलाई 26, रविवार
Mesha Rashi
मेष (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: सप्ताह कारोबार की दृष्टि से बहुत शुभ है। सभी काम तय समय पर होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में उम्मीदों का भार बढ़ेगा। नये लव रिलेशन बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर नये लोगों से दोस्ती बढ़ेगी। नयी परियोजनाओं के लिये धन-सञ्चय कर सकते हैं। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। व्यापारिक यात्रा शुभ फलदायक रहने वाली है। सोमवार और बुधवार सबसे अच्छे दिन हो सकते हैं।
Mesha Rashi
Mesha (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: The week is highly favorable from a business perspective. Completing all tasks on schedule will boost self-confidence. Students will achieve significant success in their studies. Expectations within your marital relationship may increase. New romantic relationships could develop. Friendships with new people may grow via social media. You may be able to save funds for new projects. Construction activities will gain momentum. Business trips may yield fruitful results. Monday and Wednesday will be the most favorable days.
Vrishabha Rashi
वृषभ (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि मिलेगी। रिश्तेदारों के आगमन से घर में चहल-पहल बढ़ेगी। अच्छे मित्रों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। धार्मिक स्थल में एकान्त में समय बिताने की इच्छा होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। मार्केट में आपकी छवि मजबूत बनने वाली है। युवा नयी स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होंगे। इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक का समय अत्यधिक शुभ है।
Vrishabha Rashi
Vrishabha (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: You will gain a great reputation in your workplace. The arrival of relatives will bring a lively atmosphere to your home. You will form connections with good friends. You may feel a desire to spend some time in solitude at a religious place. You will share excellent rapport with your colleagues at the workplace. Your image in the market is set to strengthen. Young people might try to learn new skills. Your children will achieve significant success in their careers. Obstacles hindering government-related tasks will be resolved. The period from Tuesday to Friday will be most favorable this week.
Mithuna Rashi
मिथुन (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा। आप दूरदर्शितापूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में सुख-शान्ति और अनुशासन का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम करने हेतु यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। सकारात्मक विचारों के कारण अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधिकारी हर बात पर आपका समर्थन करेंगे। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। उच्च पदासीन लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आध्यात्मिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। रविवार और सोमवार का समय बहुत ही शुभ है।
Mithuna Rashi
Mithuna (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: You will greatly benefit from your experiences this week. You will be able to make decisions with foresight. An atmosphere of peace, harmony, and discipline will prevail at home. This is an excellent week to resolve differences with your life partner. You will feel highly energetic due to your positive mindset. Superiors will support you in all matters. For working professionals, there are indications of an increase in income mid-week. Your relations with people in high positions will strengthen. You will be influenced by spiritual thoughts. Sunday and Monday will be the most favorable days.
Karka Rashi
कर्क (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: परिस्थितियाँ और भाग्य आपके पक्ष में हैं। सम्पत्ति से धन लाभ मिल सकता है। आय के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपको कुछ रोचक साहित्य अथवा वेबसीरीज देखने को मिल सकती है। दूसरे भाव का शुक्र एवं केतु आपको करियर में कुछ बदलाव करने के मौके देगा। दोस्तों की मदद करनी पड़ सकती है। विपरीत लिङ्ग के मित्र से प्रेम हो सकता है। आप अपने मन की ही करेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बहुत ही अच्छा धन लाभ हो सकता है। रविवार से गुरुवार अत्यधिक शुभ समय रहेगा।
Karka Rashi
Karka (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: Circumstances and luck are in your favor. You may gain financial benefits from property. You will get excellent income opportunities. You might come across interesting literature or web series. The presence of Shukra and Ketu in the second house will offer opportunities for career changes. You may need to help friends. A friendship with someone of the opposite sex could blossom into romance. You will follow your own inclinations. You could reap significant financial gains through the stock market. The period from Sunday to Thursday will be most favorable.
Simha Rashi
सिंह (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। कारोबार में मनोवाञ्छित परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के अवसर मिल सकते हैं। पिछले सप्ताह आपको जिस काम में रुकावट आ रही थी वो इस सप्ताह दूर होगी। फाइनेन्स और एकाउन्ट्स सम्बन्धी कार्यों में स्थिरता रहेगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपके सलाहकार आपको परेशानियों से निजात दिलाने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होंगे। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों की एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा इस सप्ताह के अन्त में हो सकती है। इच्छित परिणाम मिलने से उत्साहित होंगे।
Simha Rashi
Simha (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: Harmony in your marital relationship will improve. You will achieve desired results in business. Students pursuing higher education may find placement opportunities. Obstacles that hindered your work last week will be resolved this week. There will be stability in finance and accounting-related tasks. Hurdles regarding foreign travel will be cleared. Your advisors will prove instrumental in helping you overcome difficulties. Those involved in import-export may undertake an important business trip towards the weekend. You will be elated by achieving the desired outcomes.
Kanya Rashi
कन्या (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत प्रेम सम्बन्धों के लिये उत्तम है। बड़े व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप अत्यधिक सजग रहेंगे। आपकी आन्तरिक शक्ति आपके लिये सहायक सिद्ध होगी। उच्च संस्थान में प्रवेश लेने के अवसर प्राप्त होंगे। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में सुधार आयेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुधवार और शुक्रवार अत्यधिक शुभ दिन होंगे।
Kanya Rashi
Kanya (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: The week begins on a positive note for your love relationship. Major business contracts may be finalized. You will remain quite conscious of your health. Your inner strength will prove beneficial. You will get opportunities to enroll in prestigious institutions. You will make excellent use of your time. Marriages may be finalized for those who are unmarried. There will be peace and harmony in your family. The influence of your adversaries will diminish. You will remain financially and socially secure. Your marital relationships will improve. Your self-confidence will increase. Wednesday and Friday will be the most favorable days.
Tula Rashi
तुला (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे। सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपको अच्छे ग्राहक उपलब्ध करवा सकता है। परिजन आपकी भावनाओं का ध्यान रखेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अपने रहन-सहन को लेकर थोड़े सजग रहेंगे। किसी विशिष्ट आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप भविष्य के लिये कोई योजना बना सकते हैं। आपकी नयी नौकरी में आय बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। सप्ताहान्त अत्यधिक सुखद रहने वाला है।
Tula Rashi
Tula (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: You will be full of energy this week and will strive to complete all tasks on time. If you wish to sell property, this week could bring you good potential buyers. Family members will be considerate of your feelings. New partners may join your business. You will be somewhat conscious of your lifestyle and may attend a special event. You might also formulate plans for the future. Your income could increase in your new job. You may go on an outing with your children during mid-week. The weekend promises to be quite pleasant.
Vrishchika Rashi
वृश्चिक (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: आपकी विनम्रता वाले स्वभाव से लोग अत्यधिक आकर्षित रहेंगे। अच्छे व्यवहार के कारण आपको हर जगह प्राथमिकता मिलेगी। आपको सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के काफी अच्छे योग हैं। लोग आपकी बातों को महत्त्व देंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मेहनत से आप प्रसन्न रहेंगे। वाक्पटुता के कारण आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। बुधवार और गुरुवार सबसे अच्छे दिन रहने वाले हैं।
Vrishchika Rashi
Vrishchika (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: People will be highly attracted by your humble nature. Your good conduct will earn you preference wherever you go. You may receive pleasant news. If you are appearing for an interview or similar event, you may achieve success. People will value your words. You will be pleased with the hard work of your subordinates. Your eloquence will enhance your popularity. Wednesday and Thursday will be the most favorable days for you.
Dhanu Rashi
धनु (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों में कमी आयेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मन में कुछ नये आइडियाज आयेंगे। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपको नये अनुभव करायेगा। जीवनसाथी को करियर में उत्कृष्ट सफलता मिल सकती है। कारोबारियों के लिये यह सप्ताह बहुत ही शुभ है। लोग आपकी राय का सम्मान करेंगे। महत्त्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। रविवार, सोमवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा।
Dhanu Rashi
Dhanu (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: Difficulties at the workplace will subside. Students will be able to concentrate on their studies. New ideas will come to mind. Hard work will yield rewarding results. If you are preparing for competitive exams, this week will bring new experiences. Your life partner may achieve outstanding success in their career. This week is highly favorable for businesspeople. People will respect your opinion. You may be entrusted with the responsibility of an important task. Sunday, Monday, and Saturday will be unfavorable days.
Makara Rashi
मकर (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। मित्र आपकी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के कारोबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ का तनाव धीरे-धीरे दूर होगा। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन प्रारम्भ कर सकते हैं। बुजुर्ग जातकों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। अवसाद दूर करने के लिये कला का अभ्यास प्रारम्भ करना लाभकारी होगा। पूरा सप्ताह आपको पुराने नुकसान की भरपायी करने में मदद करेगा। सोमवार और बुधवार का दिन सुखद सिद्ध होगा।
Makara Rashi
Makara (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: The week will begin on a highly positive note for you. Friends may provide financial assistance. Those involved in the automobile business could see an increase in income. Tension with your life partner will gradually subside. Students may begin studying new subjects. Elderly individuals will experience improvements in their health. Engaging in artistic activities will be beneficial for overcoming depression. The entire week will help you recover from past losses. Monday and Wednesday will be the most favorable days.
Kumbha Rashi
कुम्भ (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप बौद्धिक चर्चाओं के लिये चर्चित हो सकते हैं। दूर की यात्रा हो सकती है। आशावादी विचारों के कारण आप लोगों के लिये प्रेरणा का केन्द्र बनेंगे। नये व्यापार में निवेश कर सकते हैं। आपके समर्थकों की सङ्ख्या में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा। नवदम्पति किसी पूजापाठ में भाग ले सकते हैं। महँगे गहने और कपड़े खरीद सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। सप्ताहान्त प्रत्येक दृष्टिकोण से शुभ रहने वाला है।
Kumbha Rashi
Kumbha (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: Your respect and standing within the family will increase. You may gain recognition for your intellectual discussions. You might go on a long-distance journey. Your optimistic outlook will make you a source of inspiration for others. You might invest in a new business venture. Your circle of supporters will grow. Your marital relationship will be blissful. Newlyweds may participate in religious rituals or ceremonies. You could purchase expensive jewelry and clothing. Partnership-based businesses may yield good profits. The weekend promises to be favorable in every respect.
Meena Rashi
मीन (जुलाई 26 - अगस्त 01)
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। करियर के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। उच्चाधिकारी आपको प्रमोशन दे सकते हैं। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। घर में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को विजय मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। रविवार से बुधवार तक का समय सुखद रहेगा।
Meena Rashi
Meena (जुलाई 26 - अगस्त 01)
Auspicious Prediction: The week will begin on a highly favorable note. Your relations with family members will be excellent. The timing is highly favorable from a career perspective. Superiors may grant you a promotion. Your work will be appreciated. You might organize a religious event at home. Those in the legal profession may achieve success. Your love relationship could culminate in marriage. The time from Sunday to Wednesday will be most favorable this week.

साप्ताहिक राशिफल | वीकली प्रेडिक्शन

Rashi Chakra

राशिफल को लोग राशि भविष्य, भविष्यवाणी, होरोस्कोप, पूर्वानुमान या प्रेडिक्शन के नाम से भी जानते हैं। साप्ताहिक राशिफल पूरे सप्ताह का पूर्वानुमान प्रदान करता है, जो कि रविवार को प्रारम्भ होता है और शनिवार को समाप्त होता है।

यह स्पष्ट रूप से सप्ताह का अनुकूल शुभ फल और प्रतिकूल फल को इंगित करता है और उन्हें उचित शीर्षक के साथ अलग से दिखाता है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने और कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए प्रभावी वैदिक उपचार और समाधान का भी उल्लेख किया गया है।

प्रत्येक राशि के राशिफल पृष्ठों पर राशि आराध्य भगवान, ग्रह, नामाक्षर, रत्न, स्वभाव, प्रकृति तथा तत्व प्रदान किये गए हैं। राशि अनुकूल रँग, अनुकूल धातु, अनुकूल संख्या, अनुकूल दिशा एवं अनुकूल सप्ताह के दिन भी सूचीबद्ध हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation