devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

द्रिकपञ्चाङ्ग.कॉम गोपनीयता नीति | हमारी गोपनीयता नीति

DeepakDeepak
  • होम
  • गोपनीयता नीति

गोपनीयता नीति

द्रिक पञ्चाङ्ग की गोपनीयता नीति

आदर्श मोबाइल ऍप्लिकेशन्स एलएलपी द्वारा प्रदान की गयी वेबसाइट का उपयोग करने से पहले कृपया निम्नलिखित गोपनीयता नीति को ध्यानपूर्वक पढ़ें। हमारी वेबसाइट एवं ऍप्लिकेशन्स का उपयोग करते हुये आप इस गोपनीयता नीति की शर्तों से सहमत होते हैं।

इस गोपनीयता नीति में यह वर्णित है कि आदर्श मोबाइल ऍप्लिकेशन्स एलएलपी किस प्रकार से व्यक्तिगत विवरण एकत्र करेगा, उसका उपयोग करेगा तथा उसे संसाधित करेगा। आपके द्वारा हम पर किये गये विश्वास की हम सराहना करते हैं तथा उसे महत्त्वपूर्ण समझते हैं। आदर्श मोबाइल ऍप्लिकेशन्स एलएलपी हमारी साइट द्रिकपञ्चाङ्ग.कॉम, द्रिक पञ्चाङ्ग एन्ड्रॉइड तथा द्रिक पञ्चाङ्ग आईओएस ऐप्स के लिये हमारे उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत विवरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिये दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। हमारी गोपनीयता नीति के विषय में तथा हम अपने उपयोगकर्ताओं से एकत्र की गयी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी का कैसे उपयोग करते हैं, यह ज्ञात करने हेतु कृपया निम्नलिखित लेख पढ़ें।

एनालिटिक्स (Analytics)

हम फायरबेस एनालिटिक्स का उपयोग करते हैं जो यह गणना करता है कि वेबसाइट का उपयोग कैसे किया जा रहा है। यह किसी भी व्यक्तिगत विवरण का संगृह या उपयोग नहीं करता है। यह उपयोग विवरण को एकत्रित करके इन्टरनेट पर प्रसारित करता है। विवरण का उपयोग उपयोगकर्ता के अनुभव को उत्कृष्ठ बनाने के लिये किया जाता है। उपरोक्त विवरण का उपयोग हमारे उपयोगकर्ताओं की जनसांख्यिकी, रुचियों एवं व्यवहारिकता पर आन्तरिक विश्लेषण के लिये भी किया जा सकता है। इस विश्लेषण का प्रयोग हम अपने उपयोगकर्ताओं को ठीक से समझने, उनकी सुरक्षा तथा उनकी सेवा करने हेतु करते हैं। इस विवरण का विश्लेषण समुच्चयित आधार पर किया जाता है। इस विवरण का कोई भी अंश किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं किया जाता है। आवश्यकता न होने पर इस विवरण को हमारे सर्वर से हटाया जा सकता है।

कुकीज़ एवं तृतीय पक्ष के विज्ञापन

गूगल एक तीसरे पक्ष के विक्रेता के रूप में, हमारी साइट पर विज्ञापन देने के लिये कुकीज़ का उपयोग करता है। गूगल, डार्ट (DART) कुकी का उपयोग करता है तथा उपयोगकर्ताओं को हमारी साइट्स एवं इन्टरनेट पर अन्य साइट्स पर उनके उपयोग के आधार पर विज्ञापन प्रदर्शित करता है। उपयोगकर्ता गूगल विज्ञापन एवं सामग्री नेटवर्क गोपनीयता नीति द्वारा डार्ट कुकी के उपयोग से को बन्द कर सकते हैं।

जब आप हमारी वेबसाइट पर जाते हैं तो हम तीसरे पक्ष की कम्पनियों को विज्ञापन देने और/अथवा कुछ अनाम जानकारी एकत्र करने की अनुमति देते हैं। ये कम्पनियाँ इस वेबसाइट और अन्य वेबसाइट्स पर आपके उपयोग के दौरान गैर-व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य विवरण (जैसे, क्लिक स्ट्रीम विवरण, ब्राउज़र का प्रकार, समय एवं दिनाङ्क, क्लिक किये गये या स्क्रॉल किये गये विज्ञापनों का विषय) आदि का उपयोग कर सकती हैं। इस विवरण के आधार पर आपको अधिक रुचि वाली वस्तुओं एवं सेवाओं के विज्ञापन प्रदर्शित किये जाते हैं। ये कम्पनियाँ सामान्यतः इस विवरण को एकत्रित करने के लिये कुकी या थर्ड-पार्टी वेब बीकन (web beacon) का प्रयोग करती हैं। इस व्यवहारिक विज्ञापन के विषय में अधिक जानने या इस प्रकार के विज्ञापन को बन्द करने के लिये, आप http://www.networkadvertising.org/managing/opt_out.asp पर जा सकते हैं।

ईमेल और गूगल प्रोफ़ाइल

कुण्डली, नोट्स, तिथि आदि को बनाना एवं द्रिक पञ्चाङ्ग क्लाउड पर संगृहीत करना आदि कुछ सुविधाओं के लिये उपयोगकर्ताओं को वन टैप साइन-इन सहमति पॉपअप का उपयोग करके गूगल के साथ प्रमाणित/साइन इन करना होगा। हम गूगल क्लाउड पर होस्ट किये गये हमारे सर्वर पर आपकी ईमेल आईडी एवं प्रोफ़ाइल विवरण सुरक्षित रूप से संगृहीत करते हैं। संगृहीत विवरण का उपयोग आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिये भविष्य में लॉगिन के लिये किया जाता है। हम आपके व्यक्तिगत ईमेल तथा प्रोफ़ाइल विवरण को किसी तीसरे पक्ष से साझा अथवा बेचते नहीं हैं। द्रिक पञ्चाङ्ग द्वारा किसी भी प्रकार के प्रचार सम्बन्धित ईमेल नहीं भेजते हैं, किन्तु हमारी गोपनीयता नीतियों में किसी भी परिवर्तन से सम्बन्धित ईमेल आपको भेज सकते हैं।

आपके व्यक्तिगत विवरण को प्रबन्धित करने की अनुमति

जब आप वन टैप सहमति पॉपअप का उपयोग करके गूगल के साथ प्रमाणीकरण/साइन-इन करते हैं, तो हम ऐप से आपकी कुण्डली, नोट्स तथा तिथि को सिंक करने का विकल्प प्रदान करते हैं। इस अनुमति के साथ हम आपकी कुण्डली को सिंक कर सकते हैं।

हालाँकि, गूगल कैलेण्डर से कोई भी ईवेन्ट द्रिकपञ्चाङ्ग.कॉम के सर्वर पर कैश, संगृहीत और सहेजा नहीं जाता है। हम गूगल कैलेण्डर से ईवेन्ट प्राप्त करते हैं तथा वे ईवेन्ट केवल आपको प्रदर्शित किये जाते हैं। हम आपके व्यक्तिगत कैलेण्डर ईवेन्ट को हमारी किसी भी लॉगिंग स्ट्रीम में लॉग भी नहीं करते हैं। हम आपकी कैलेण्डर जानकारी का उपयोग किसी भी आन्तरिक प्रोजेक्ट के लिये नहीं करते हैं तथा न ही आपके कैलेण्डर विवरण को किसी तीसरे पक्ष को बेचते या साझा करते हैं।

द्रिकपञ्चाङ्ग.कॉम पर आपके द्वारा बनाये गये नये ईवेन्ट सीधे आपके गूगल कैलेण्डर में सहेजे जाते हैं तथा उन्हें अस्थायी रूप से भी कैश या द्रिकपञ्चाङ्ग.कॉम सर्वर पर संगृहीत नहीं किया जाता है। द्रिकपञ्चाङ्ग.कॉम के माध्यम से ईवेन्ट को अपडेट करने, सम्पादित करने एवं जोड़ने के दौरान किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत विवरण को कोई हानि से सुरक्षित रखने हेतु आपके व्यक्तिगत ईवेन्ट आपके गूगल कैलेण्डर में एचटीटीपीएस (HTTPS) पर संगृहीत किये जाते हैं।

स्थान का विवरण

पञ्चाङ्ग विवरण को प्रत्येक भौगोलिक स्थान के लिये अनुकूलित किया गया है। यद्यपि हमारे पास पञ्चाङ्ग स्थान चुनने के लिये भौगोलिक स्थानों का व्यापक डेटाबेस है, तथापि उपयोगकर्ता नये शहर जोड़ें फॉर्म की सहायता से नये स्थान जोड़ सकते हैं। हम गूगल क्लाउड पर होस्ट किये गये हमारे सर्वर पर प्रदान की गयी भौगोलिक स्थिति को सहेजते हैं। संगृहीत भौगोलिक स्थान का उपयोग केवल उपयोगकर्ता के लिये व्यक्तिगत/अनुकूलित पञ्चाङ्ग, ईवेन्ट, कुण्डली तथा मुहूर्त प्रदान करने के लिये किया जाता है। व्यक्तिगत पञ्चाङ्ग बनाने के अतिरिक्त किसी भी विवरण का पुनः उपयोग नहीं किया जाता है।

गोपनीयता नीति में परिवर्तन

हम समय-समय पर अपनी गोपनीयता नीति का नवीकरण कर सकते हैं। इसीलिये, आपको किसी भी प्रकार के परिवर्तन से अवगत रहने के लिये समय-समय पर इस पृष्ठ का अवलोकन करना चाहिये। हम इस पृष्ठ पर नवीन गोपनीयता नीति प्रकाशित करके आपको परिवर्तन के विषय में सूचित करते हैं। ये परिवर्तन इस पृष्ठ पर प्रकाशित किये जाने के उपरान्त तत्काल प्रभावी हो जाते हैं।

हमसे सम्पर्क करें

यदि आप हमारी गोपनीयता नीति के विषय में कोई प्रश्न या सुझाव देना चाहते हैं तो हमसे निःसङ्कोच सम्पर्क करें। कृपया हमें feedback@drikpanchang.com पर एक मेल लिखें।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation