devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2020 कंस वध का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2020 कंस वध

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कंस वध
24वाँ
नवम्बर 2020
Tuesday / मंगलवार
कंस वध
Kansa Vadh

कंस वध का समय

कंस वध का समय मंगलवार, नवम्बर 24, 2020 को
दशमी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 23, 2020 को 11:02 बजे
दशमी तिथि समाप्त - नवम्बर 24, 2020 को 13:12 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

कंस वध 2020

कंस वध के दिन भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध किया था तथा राजा उग्रसेन को मथुरा के राज सिंहासन पर पुनः प्रतिष्ठित किया था।

कंस वध ब्रज क्षेत्र का स्थानीय त्यौहार है। यह मुख्य रूप से मथुरा शहर में मनाया जाता है। यह त्यौहार मुख्य रूप से चतुर्वेदी समुदाय द्वारा मनाया जाता है। चतुर्वेदी शब्द का अर्थ, 4 वेदों का ज्ञाता है। चतुर्वेदी उपनाम को चौबे के नाम से भी जाना जाता है। यह उल्लेखनीय है कि, चतुर्वेदी समाज के अतिरक्त, मथुरा में अन्य कोई जाति इस त्यौहार को नहीं मनाती है।

दुबई सहित यूएई आदि में निवास कर रहे चतुर्वेदी समाज के प्रवासी कंस वध के अवसर पर, इस उत्सव में सम्मिलित होने हेतु निश्चित रूप से भारत आते हैं। न केवल अन्य देशों में भारतीय प्रवासी, अपितु मुम्बई सहित अन्य भारतीय नगरों में स्थानान्तरित हो चुके चतुर्वेदी समाज के सदस्य भी अपने गृह नगर मथुरा का दौरा करते हैं। इसीलिये, हिन्दु कैलेण्डर में किसी अन्य आयोजन की तुलना में, कंस वध का आयोजन चतुर्वेदी समुदाय को प्रमुखता से एकजुट करता है।

यह त्यौहार, हिन्दु चन्द्र कैलेण्डर में कार्तिक माह की शुक्ल दशमी को मनाया जाता है तथा सामान्यतः दीपावली लक्ष्मी पूजा के 10 दिन पश्चात् आता है। इसीलिये चतुर्वेदी समाज में, दीवाली सम्बन्धित अनुष्ठानों का आयोजन दशमी तिथि तक तथा उसके उपरान्त भी किया जाता है।

कंस वध का अगला दिन, देव उत्थान एकादशी के दिन से मेल खाता है। इस दिन, ब्रज क्षेत्र में तीन वन की परिक्रमा की जाती है। इन तीन वनों में ब्रज क्षेत्र के 3 नगर समिलित हैं, मथुरा, वृन्दावन तथा गरुड गोविन्द। मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने कंस वध के पाप से मुक्ति प्राप्त करने हेतु यह परिक्रमा की थी। उसी समय से इस परम्परा को जीवन्त रखने के लिये, मथुरा के निवासी कंस वध के अगले दिन तीन वन की परिक्रमा करते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation