कार्तिक माह
हिन्दु चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह वर्ष का आठवाँ माह है। कार्तिक मास को विशेषतः भगवान विष्णु की आराधना एवं कार्तिक स्नान हेतु सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। गोवर्धन पूजा, गोपाष्टमी, कंस वध, तुलसी विवाह आदि विष्णु जी से सम्बन्धित विभिन्न उत्सव इस माह में मनाये जाते हैं।