devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2020 शीतला अष्टमी पूजा, बासोड़ा का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए

DeepakDeepak

2020 शीतला अष्टमी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
शीतला अष्टमी
15वाँ
मार्च 2020
Sunday / रविवार
देवी शीतला
Goddess Sheetala

शीतला अष्टमी पूजा समय

शीतला अष्टमी रविवार, मार्च 15, 2020 को
शीतला अष्टमी पूजा मुहूर्त - 02:49 पी एम से 07:01 पी एम
अवधि - 04 घण्टे 12 मिनट्स
शीतला सप्तमी शनिवार, मार्च 14, 2020 को
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - मार्च 15, 2020 को 02:49 पी एम बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - मार्च 16, 2020 को 02:29 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2020 शीतला अष्टमी

बासोड़ा पूजा, देवी शीतला को समर्पित पूजा है, जो होली के उपरान्त कृष्ण पक्ष अष्टमी पर की जाती है। बासोड़ा को शीतला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। सामान्यतः यह पर्व होली के आठ दिन पश्चात् आता है, किन्तु अनेक लोग इसे होली के पश्चात् आने वाले प्रथम सोमवार अथवा शुक्रवार को मनाते हैं। शीतला अष्टमी उत्तर भारतीय राज्यों जैसे गुजरात, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में अधिक लोकप्रिय है।

बासोड़ा पर्व की परम्परा के अनुसार, इस दिन घरों में भोजन पकाने हेतु अग्नि नहीं जलायी जाती है। इसीलिये अधिकांश परिवार एक दिन पूर्व भोजन बनाते हैं तथा शीतला अष्टमी के दिन बासी भोजन का सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि, देवी शीतला चेचक, खसरा आदि रोगों को नियन्त्रित करती हैं तथा लोग इन रोगों के प्रकोप से सुरक्षा हेतु उनकी पूजा-आराधना करते हैं।

गुजरात में, बासोड़ा के समान ही एक पर्व कृष्ण जन्माष्टमी से ठीक एक दिन पूर्व मनाया जाता है तथा इसे शीतला सातम के नाम से जाना जाता है। शीतला सातम भी देवी शीतला को समर्पित है एवं शीतला सातम के दिन भी किसी प्रकार का ताजा भोजन नहीं पकाया जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation