devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2083 कजरी तीज का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2083 कजरी तीज

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कजरी तीज
29वाँ
अगस्त 2083
Sunday / रविवार
कजरी तीज मनाती महिलायें
Kajari Teej

कजरी तीज पूजा

कजरी तीज रविवार, अगस्त 29, 2083 को
तृतीया तिथि प्रारम्भ - अगस्त 29, 2083 को 02:58 ए एम बजे
तृतीया तिथि समाप्त - अगस्त 30, 2083 को 03:19 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2083 कजरी तीज

तीज उत्सव, उत्तर भारतीय राज्यों, मुख्यतः राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा बिहार की स्त्रियों द्वारा अत्यधिक धूमधाम से मनाया जाता है। सावन एवं भाद्रपद माह में स्त्रियों द्वारा मनाये जाने वाले तीन प्रमुख तीज त्यौहार निम्नलिखित हैं -

  1. हरियाली तीज
  2. कजरी तीज
  3. हरतालिका तीज

इनके अतिरिक्त अन्य तीज उत्सव भी होते हैं, जैसे कि आखा तीज जिसे अक्षय तृतीया भी कहा जाता है तथा गणगौर तृतीया, किन्तु यह तीज उपरोक्त तीनों तीज का हिस्सा नहीं हैं।

हरियाली तीज के पन्द्रह दिन पश्चात् जो अगली तीज आती है, उसे कजरी तीज के रूप में जाना जाता है। सामान्यतः कजरी तीज, रक्षा बन्धन के तीन दिवस पश्चात् तथा श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पाँच दिवस पूर्व आती है। उत्तर भारतीय कैलेण्डर के अनुसार, कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में आती है तथा दक्षिण भारतीय कैलेण्डर के अनुसार, कजरी तीज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है। हालाँकि, दोनों कैलेण्डर में कजरी तीज एक ही दिन पड़ती है, यह केवल कैलेण्डर के प्रकार का ही अन्तर है।

कजरी तीज को बड़ी तीज के रूप में भी जाना जाता है, जो छोटी तीज के विपरीत है। हरियाली तीज को छोटी तीज रूप में जाना जाता है। कजरी तीज को कजली तीज भी कहा जाता है। कुछ क्षेत्रों में कजरी तीज को सातुड़ी तीज के रूप में जाना जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation