devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2366 दूर्वा गणपति चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2366 दूर्वा गणपति चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
दूर्वा गणपति चतुर्थी
10वाँ
अगस्त 2366
Wednesday / बुधवार
दूर्वा गणपति चतुर्थी
Gajanana Ganesha

दूर्वा गणपति चतुर्थी का समय

दूर्वा गणपति चतुर्थी बुधवार, अगस्त 10, 2366 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:37 ए एम से 02:20 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 43 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:28 ए एम से 09:22 पी एम
अवधि - 11 घण्टे 54 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 10, 2366 को 05:02 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - अगस्त 11, 2366 को 03:31 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2366 दूर्वा गणपति चतुर्थी

श्रावण शुक्ल चतुर्थी तिथि का व्रत अत्यन्त पुण्यदायक एवं फलदायी माना गया है। यह व्रत मुख्यतः भगवान श्रीगणेश की आराधना हेतु समर्पित है। चतुर्थी तिथि स्वयं गणेश जी को अत्यन्त प्रिय है तथा श्रावण मास देव-पूजन हेतु विशेष महत्त्वपूर्ण माना जाता है, अतः इस दिन किया गया गणेश पूजन विशेष फलदायी होता है। शिक्षा, व्यवसाय, विवाह, सन्तान अथवा स्वास्थ्य सम्बन्धी कठिनाइयों से जूझ रहे मनुष्यों के लिये यह व्रत परम कल्याणकारी है। यह व्रत चतुर्दिक उन्नति एवं समस्त प्रकार के विघ्नों से मुक्त होने का साधन है। इस दिन भक्तगण भगवान गणेश की कृपा प्राप्ति हेतु मध्याह्न काल के समय उनकी विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

गणेशपुराण, स्कन्दपुराण, मुद्गलपुराण तथा नारदपुराण आदि धर्मशास्त्रों में गणेश पूजन की महिमा का विशद वर्णन प्राप्त होता है। इन ग्रन्थों में वर्णित है कि श्रावण शुक्ल चतुर्थी के दिन विधिपूर्वक व्रत करने से समस्त प्रकार के विघ्न-बाधाओं का नाश होता है तथा कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। विशेष रूप से गणेशपुराण के उत्तर खण्ड में वर्णित है कि चतुर्थी व्रत करने वाले व्यक्ति को श्रीगणेश की कृपा से आयुष, आरोग्य, बुद्धि, विद्या तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है।

दूर्वा गणपति चतुर्थी व्रत पूजा विधि

श्रावण शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम श्रावण शुक्ल चतुर्थी के दिन प्रातःकाल स्नानादि करके शुद्ध एवं स्वच्छ वस्त्र धारण करें तथा व्रत करने का सङ्कल्प ग्रहण करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणपति की मूर्ति अथवा चित्र स्थापित करें।
  • तदुपरान्त आवाहन, आसन, अर्घ्य, पाद्य, स्नान, वस्त्र, गन्ध, पुष्प, धूप, दीप तथा नैवेद्य आदि द्वारा षोडशोपचार गणेश पूजन करें।
  • भगवान श्रीगणेश को दूर्वा, शुद्ध घी, मोदक अथवा लड्डू आदि नैवेद्य रूप में अवश्य अर्पित करें।
  • पूर्ण दिवस उपवास का पालन करें तथा भगवान श्रीगणेश के नाम का जप, ध्यान एवं भजन करें।
  • इसके अतिरिक्त श्रद्धानुसार गणपति अथर्वशीर्ष, गणेश स्तोत्र तथा गणेश चालीसा आदि का पाठ भी करें।
  • व्रत की सम्पूर्णता हेतु सायंकाल दूर्वा गणपति चतुर्थी व्रत कथा का श्रवण एवं पाठ करें।
  • तत्पश्चात् गणेश जी की आरती का भक्तिपूर्वक गायन करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

मुद्गलपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार चतुर्थी तिथि का व्रत करने से सुख, सम्पत्ति एवं सन्तान की प्राप्ति होती है। इस व्रत के प्रभाव से गृहकलह, मानसिक व्यथा, आर्थिक समस्याओं, कार्य में बाधाओं आदि से मुक्ति प्राप्त होती है। गणपति विघ्नहर्ता हैं तथा उनका व्रत साधक को आत्मबल, धैर्य एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सक्षम बनाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation