devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2021 प्रद्युम्न चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2021 प्रद्युम्न चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रद्युम्न चतुर्थी
13वाँ
जून 2021
Sunday / रविवार
प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी
Vinayaka Chaturthi

प्रद्युम्न चतुर्थी का समय

प्रद्युम्न चतुर्थी रविवार, जून 13, 2021 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:26 से 14:20
अवधि - 02 घण्टे 54 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 08:22 से 23:03
अवधि - 14 घण्टे 41 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - जून 13, 2021 को 09:10 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - जून 14, 2021 को 10:04 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2021 प्रद्युम्न चतुर्थी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी के दिन प्रद्युम्न रूपी भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन ब्राह्मणों को फल एवं कन्द-मूल दान करना अत्यन्त फलदायी माना जाता है। ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित अत्यन्त पुण्यदायक व्रत है। इस व्रत में मध्याह्न काल के समय विधिपूर्वक गणेश जी का व्रत एवं पूजन किया जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि चतुर्थी तिथि गणपति की प्रिय तिथि है, अतः इस दिन उनका पूजन अत्यन्त फलदायी माना गया है। भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त करने हेतु एवं उन्हें प्रसन्न करने हेतु भगवान गणेश के भक्त शुक्लपक्ष एवं कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि का व्रत करते हैं।

धर्मग्रन्थों में भगवान गणेश को विघ्नविनाशक, बुद्धिदाता एवं मङ्गलकर्ता कहा गया है। स्कन्दपुराण, गणेशपुराण तथा मुद्गलपुराण आदि ग्रन्थों में भी गणेश जी के व्रत एवं पूजन का वर्णन प्राप्त होता है। स्कन्दपुराण में कहा गया है कि चतुर्थी के दिन व्रत सहित गणेश पूजन करने से जीवन के समस्त विघ्नों का निवारण होता है तथा साधक को विद्या, बुद्धि एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत पूजा विधि

ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानोपरान्त शुद्ध वस्त्र धारण करके व्रत का सङ्कल्प ग्रहण करें।
  • पूजन स्थल पर एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश की मूर्ति अथवा चित्र स्थापित करें।
  • तदुपरान्त आसन ग्रहण कर दूर्वा, शुद्ध जल, पुष्प, लाल चन्दन, गन्ध, नैवेद्य आदि सहित विधिपूर्वक षोडशोपचार गणेश पूजन करें।
  • पूर्ण दिवस उपवास का पालन करें तथा सन्ध्या के समय गणेशजी को लड्डू, मोदक, खीर अथवा पञ्चमेवा से युक्त नैवेद्य अर्पित करें।
  • पूजनोपरान्त गणपति अथर्वशीर्ष, गणेश स्तोत्र एवं गणेश चालीसा आदि का पाठ करें।
  • तदुपरान्त गणेश जी की आरती करें।
  • व्रत का पूर्ण पुण्यफल प्राप्त करने हेतु प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत कथा का श्रवण अथवा पाठ करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

गणेशपुराण में वर्णन मिलता है कि इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने से साधक को चतुर्वर्ग, अर्थात् धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत गृहस्थों के लिये विशेष कल्याणकारी बताया गया है। व्रत में संयम, श्रद्धा एवं पूर्ण भक्ति के साथ गणेश पूजन करने से पारिवारिक सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है। इस प्रकार ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी का व्रत शास्त्रसम्मत रूप से गणेशजी की आराधना का श्रेष्ठ अवसर है, जो भक्तों को धर्म, बुद्धि, सुख एवं सौभाग्य प्रदान करता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation