devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2027 विघ्नेश्वर चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2027 विघ्नेश्वर चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
विघ्नेश्वर चतुर्थी
11वाँ
जनवरी 2027
Monday / सोमवार
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
विघ्नेश्वर चतुर्थी
31वाँ
दिसम्बर 2027
Friday / शुक्रवार
विघ्नेश्वर विनायक चतुर्थी
Vighnaraja Ganesha

विघ्नेश्वर चतुर्थी का समय

विघ्नेश्वर चतुर्थी सोमवार, जनवरी 11, 2027 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:00 ए एम से 01:01 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 00 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:18 ए एम से 08:44 पी एम
अवधि - 11 घण्टे 26 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 10, 2027 को 07:58 पी एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - जनवरी 11, 2027 को 09:59 पी एम बजे

विघ्नेश्वर चतुर्थी का समय

विघ्नेश्वर चतुर्थी शुक्रवार, दिसम्बर 31, 2027 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 10:56 ए एम से 12:55 पी एम
अवधि - 01 घण्टा 58 मिनट्स
एक दिन पूर्व, वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 06:41 पी एम से 07:39 पी एम, दिसम्बर 30
अवधि - 00 घण्टे 58 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:29 ए एम से 08:35 पी एम
अवधि - 11 घण्टे 06 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - दिसम्बर 30, 2027 को 06:41 पी एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - दिसम्बर 31, 2027 को 09:25 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2027 विघ्नेश्वर चतुर्थी

पौष शुक्ल चतुर्थी व्रत भगवान गणेश को समर्पित एक अत्यन्त लोकप्रिय व्रत है। पौष मास की चतुर्थी को भक्तिपूर्वक भगवान गणेश के विघ्नेश्वर स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विशेष रूप से ब्राह्मणों को लड्डुओं का भोज कराकर दक्षिणा आदि प्रदान की जाती है। विधिवत् इस व्रत का पालन करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। हिन्दु मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न के समय हुआ था, इसीलिये मध्याह्न काल को गणेश पूजन हेतु सर्वोत्तम माना जाता है।

भगवान गणेश हिन्दु धर्म में पूजे जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक हैं। धर्मग्रन्थों में भगवान गणेश को प्रथम-पूज्य कहा गया है। अतः प्रत्येक धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ आदि धर्म-कर्म करने से पूर्व सर्वप्रथम गणेश जी का ही पूजन किया जाता है।

हिन्दु धर्म में शुक्ल चतुर्थी व्रत एक विशिष्ट व्रत के रूप में वर्णित है, जिसे मुख्यतः विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है तथा इसका उल्लेख धर्मसिन्धु, निर्णयसिन्धु, स्कन्दपुराण, भविष्यपुराण तथा नारदपुराण जैसे ग्रन्थों में प्राप्त होता है। इस व्रत का उद्देश्य विघ्नों का नाश, सङ्कटों की निवृत्ति एवं मनोकामनाओं की पूर्ति माना गया है।

विघ्नेश्वर चतुर्थी व्रत पूजा विधि

पौष शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानोपरान्त स्वच्छ वस्त्र धारण करें तथा सङ्कल्प लेकर भगवान श्रीगणेश का पूजन करें।
  • तदुपरान्त गणेश जी को दूर्वा, शमी पत्र, सिन्दूर, लड्डू, मोदक, तिल एवं गुड़ अर्पित करें।
  • गणेश जी को 21 दूर्वाओं की आहुति के साथ नमस्कार करते हुये सङ्कट नाशन गणेश स्तोत्र अथवा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाता है।
  • व्रत की पूर्ण सफलता हेतु विघ्नेश्वर चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

इस दिन व्रत करने का पुण्यफल विघ्न विनाशक तथा सकल सिद्धि प्रदायक माना गया है। विशेष रूप से जो व्यक्ति इस व्रत को श्रद्धा एवं नियमपूर्वक करता है, उसके समस्त कार्य निर्विघ्न रूप से सम्पन्न होते हैं। यह व्रत विद्यार्थियों, व्यापारी वर्ग, तथा नवनिर्माण कार्यों में संलग्न लोगों के लिये विशेष रूप से फलदायक माना गया है।

धर्मसिन्धु एवं निर्णयसिन्धु में इस व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठतम एवं अग्रणी व्रतों में से एक कहा गया है। इस व्रत की महिमा के सन्दर्भ में मुद्गलपुराण में भी विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है।

इस प्रकार पौष शुक्ल चतुर्थी का व्रत, जो गणेशजी को समर्पित है, धर्मशास्त्रों में विघ्नों के निवारण, सुख-समृद्धि एवं मनोवाञ्छित फलों की प्राप्ति के लिये अत्यन्त प्रभावशाली एवं श्रद्धा-पूर्वक आचरित व्रत माना गया है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
❮
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation