devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2017 गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2017 तुलसीदास जयन्ती

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
तुलसीदास जयन्ती
29वाँ
जुलाई 2017
Saturday / शनिवार
गोस्वामी तुलसीदास
Goswami Tulsidas

गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती

तुलसीदास की 520वाँ जन्म वर्षगाँठ
तुलसीदास जयन्ती शनिवार, जुलाई 29, 2017 को
सप्तमी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 28, 2017 को 06:31 पी एम बजे
सप्तमी तिथि समाप्त - जुलाई 29, 2017 को 07:36 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

तुलसीदास जयन्ती 2017

तुलसीदास (1497-1623 ई.) एक लोकप्रिय हिन्दु सन्त एवं कवि थे। तुलसीदास जी को भगवान राम के प्रति अपनी महान भक्ति एवं समर्पण के लिये जाना जाता है। तुलसीदास जी ने अपने जीवनकाल में अनेक रचनायें लिखीं, किन्तु उन्हें रामचरितमानस महाकाव्य के लेखक के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त हुयी। रामचरितमानस स्थानीय अवधी भाषा में रचित एक महाकाव्य है, जो संस्कृत भाषा की रामायण का अनुवादिक संस्करण है।

तुलसीदास जी को संस्कृत रामायण के मूल रचयिता, महर्षि वाल्मीकि का पुनर्जन्म माना जाता है। उन्हें हनुमान चालीसा का रचयिता भी माना जाता है। हनुमान चालीसा, अवधी भाषा में रचित भगवान हनुमान को समर्पित एक लोकप्रिय धार्मिक काव्य है।

तुलसीदास जी ने अपना अधिकांश जीवन वाराणसी नगर में व्यतीत किया। तुलसीदास के नाम पर ही वाराणसी में गङ्गा नदी के तट पर, प्रसिद्ध तुलसी घाट का निर्माण किया गया था। मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान को समर्पित प्रसिद्ध संकटमोचन मन्दिर की स्थापना तुलसीदास जी द्वारा ही की गयी थी।

हिन्दु चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार, तुलसीदास का जन्म श्रावण, शुक्ल पक्ष सप्तमी को हुआ था तथा इस दिन को कवि तुलसीदास की जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। तुलसीदास जी को गोस्वामी तुलसीदास के नाम से भी जाना जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation