☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

-7709 नवरात्रि के दौरान महा नवमी पूजा का दिन और समय कोलंबस, Ohio, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

-7709 महा नवमी

कोलंबस, संयुक्त राज्य अमेरिका
महा नवमी
28वाँ
मई -7709
Tuesday / मंगलवार
महिषासुर मर्दिनी दुर्गा माता
Maha Navami

महा नवमी पूजा का समय

महा नवमी मंगलवार, मई 28, -7709 को
आश्विन नवरात्रि पारण बुधवार, मई 29, -7709 को
नवमी तिथि प्रारम्भ - मई 28, -7709 को 10:03 बजे
नवमी तिथि समाप्त - मई 29, -7709 को 09:22 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में कोलंबस, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

-7709 महा नवमी

महा नवमी दुर्गा पूजा का तीसरा तथा अन्तिम दिवस है। महा नवमी पर दुर्गा पूजा का आरम्भ महास्नान एवं षोडशोपचार पूजा से होता है।

महा नवमी पर देवी दुर्गा के महिषासुरमर्दिनी रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। महिषासुरमर्दिनी का शाब्दिक अर्थ है महिषासुर का अन्त करने वाली। हिन्दु धर्म ग्रन्थों के अनुसार, महा नवमी के दिन देवी दुर्गा ने दुष्ट राक्षस महिषासुर का वध किया था।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि, पिछले दिन नवमी तिथि आरम्भ होने के समयानुसार अष्टमी तिथि को ही महा नवमी पूजा एवं व्रत किया जा सकता है। उचित नियम यह है कि, यदि अष्टमी तिथि के सायाह्नकाल से पूर्व नवमी तिथि का उसमें विलय हो जाता है, तो अष्टमी तिथि पर ही अष्टमी पूजा, नवमी पूजा तथा सन्धि पूजा की जाती है।

हालाँकि, दुर्गा बलिदान सदैव उदय व्यापिनी नवमी तिथि पर ही किया जाता है। निर्णयसिन्धु के अनुसार, नवमी तिथि पर बलिदान के लिये सर्वश्रेष्ठ समय अपराह्न काल है।

महा नवमी पर नवमी हवन किया जाता है, जो कि दुर्गा पूजा का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। नवमी पूजा के अन्त में नवमी हवन करना अत्यन्त लाभकारी होता है।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation