☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर - शुभ समय का सूचक

DeepakDeepak

गज पर देवी दुर्गा

देवी दुर्गा का आगमन गज पर

Durga Arrival on Elephant

शशिसूर्ये गजारूढा शनिभौमे तुरंगमे।
गुरौ शुक्रे च दोलायां बुधे नौका प्रकी‌र्त्तिता॥
गजे च जलदा देवी छत्रभंगस्तुरंगमे।
नौकायां सर्वसिद्धिः स्यात् दोलायां मरणं ध्रुवम्॥

रविवार एवं सोमवार को भगवती हाथी पर आती हैं, शनि और मंगलवार को घोड़े पर,
बृहस्पति और शुक्रवार को डोला पर, बुधवार को नाव पर आती हैं।
दुर्गा हाथी पर आगमन से अच्छी वर्षा होती है, घोड़े पर आगमन से राजाओं में युद्ध होता है।
नाव पर आगमन से सब कार्यों में सिद्धि मिलती है और यदि डोले पर आगमन होता है तो उस वर्ष में अनेक कारणों से बहुत लोगों की मृत्यु होती है।

सप्ताह का वह दिन, जिस दिन नवरात्रि अथवा देवी पक्ष आरम्भ होता है, उस दिन को देवी दुर्गा के आगमन का दिन माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि देवी दुर्गा रविवार या सोमवार को आती हैं, तो वे हाथी पर आरूढ़ होकर आती हैं। देवी दुर्गा का हाथी अथवा गज पर आगमन शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार देवी दुर्गा का आगमन गज पर होने से आने वाले वर्ष में भरपूर वर्षा होगी तथा उत्तम कृषि पैदावार होगी।

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation