devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2017 दशैं | दशैं कैलेण्डर लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2017 दशैं

1 दशैं का दिन

20th
सितम्बर 2017
Wednesday / बुधवार
Ghatasthapana KalashGhatasthapana Kalash Grass

7 दशैं का दिन

26th
सितम्बर 2017
Tuesday / मंगलवार
Ghatasthapana KalashGhatasthapana Kalash Grass

8 दशैं का दिन

27th
सितम्बर 2017
Wednesday / बुधवार
Ghatasthapana KalashGhatasthapana Kalash Grass

9 दशैं का दिन

28th
सितम्बर 2017
Thursday / गुरुवार
Ghatasthapana KalashGhatasthapana Kalash Grass

10 दशैं का दिन

29th
सितम्बर 2017
Friday / शुक्रवार
Ghatasthapana Kalash
10
नवमी

11 दशैं का दिन

15 दशैं का दिन

2017 दशैं कैलेण्डर

दशैं, एक नेपाली धार्मिक उत्सव है, जो पन्द्रह दिनों तक मनाया जाता है। दशैं, नेपाली कैलेण्डर का सर्वाधिक लम्बा तथा सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण त्यौहार है। दशैं, भूटान एवं भारत के कुछ उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी मनाया जाता है।

दशैं, 15 दिनों तक मनाया जाता है। हालाँकि, पहला, सातवाँ, आठवाँ, नौवाँ तथा दसवाँ दिन सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होता है।

  • 1वाँ दिन - घटस्थापना
  • 7वाँ दिन - फुलपाति
  • 8वाँ दिन - महा अष्टमी अथवा दुर्गा अष्टमी
  • 9वाँ दिन - महा नवमी अथवा दुर्गा नवमी
  • 10वाँ दिन - विजयादशमी अथवा बिजयादशमी
  • 15वाँ दिन - कोजाग्रत पूर्णिमा

घटस्थापना के दिन पूजा कक्ष में एक दिव्य कलश स्थापित किया जाता है। इस दिन को जमरा बुवाई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह कलश शक्ति की देवी, अर्थात स्वयं देवी दुर्गा का प्रतीक होता है। इस दिन कलश को पवित्र जल से भरा जाता है। तत्पश्चात्, उस कलश को गाय के गोबर से ढक दिया जाता है तथा जौ एवं अन्य अनाज के बीज इसके ऊपर बो दिये जाते हैं। पूजा कक्ष में आयताकार आकार में मिट्टी बिछाकर उसके मध्य में कलश को स्थापित कर दिया जाता है। यह बीज अँकुरित होकर आगामी दस दिनों में पाँच से छह इन्च की पीली घास बन जाते हैं। इस पवित्र घास को जमरा के नाम से जाना जाता है।

विजयादशमी, पन्द्रह दिनों के दशैं उत्सव की समयावधि का, सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण दिन है। विजयादशमी का टीका भी इसी दिन होता है। इस दिन चावल, सिन्दूर तथा घटस्थापना के दिन बोया हुआ जमरा, एक थाली में सुसज्जित कर रखा जाता है तथा इस सम्पूर्ण व्यवस्था को टीका कहा जाता है। वृद्ध एवं वरिष्ठ लोग अपने से छोटे सम्बन्धियों के मस्तक पर टीका तथा जमरा लगाते हैं। इसे आगामी वर्ष में आने वाली समृद्धि के प्रतीक के रूप में लगाया जाता है। यह समारोह अगले पाँच दिन, अर्थात कोजाग्रत पूर्णिमा तक चलता है।

नेपाल में, दशैं न केवल एक धार्मिक त्योहार है, अपितु एक राष्ट्रीय अवकाश भी है। दशैं को बड़ादशैं, दशहरा तथा विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation