



विभिन्न नगरों के लिये स्थान आधारित निरयण ग्रह स्थिति एवं सायन ग्रह स्थिति का विस्तृत गणितीय डेटा अर्थात् एफेमेरिज प्रदान किया गया है। दिये गये डेटा में प्रत्येक ग्रह की वर्तमान स्थिति, गति, रेखांश, अक्षांश तथा अवस्था आदि से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण तथ्यों को सूचिबद्ध किया गया है।

मङ्गल, बुध, गुरु, शुक्र आदि ग्रहों के वक्री होने के दिन एवं समय सूचिबद्ध किये गये हैं। प्रत्येक वक्री क्षेत्र में चार बिन्दु होते हैं, जो कि छाया बिन्दु, वक्री बिन्दु, मार्गी बिन्दु और प्रक्षेपण बिन्दु के नाम से जाने जाते हैं। सूर्य एवं चन्द्र के अतिरिक्त अन्य सभी ग्रह वक्री होते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार विभिन्न ग्रहों के गोचर से सम्बन्धित दिन व समय सूचिबद्ध किये गये हैं। उक्त सूचि को ग्रह राशि गोचर, ग्रह नक्षत्र गोचर तथा ग्रह नक्षत्र पद गोचर के रूप में वर्गीकृत किया गया है जिसके माध्यम से आप सरलतापूर्वक विभिन्न ग्रहों के गोचर का अवलोकन कर सकते हैं।










