देवी दुर्गा अपने भक्तों की सर्व संकटों से रक्षा करती हैं। पुराणों में ऐसे कितने ही प्रसङ्ग आये हैं, जब सम्पूर्ण देव और मनुष्य जाति की रक्षा माँ दुर्गा ने की है। यदि शुद्ध भाव से माँ दुर्गा की स्तुति की जाये तो वे बहुत जल्द ही प्रसन्न हो अपने भक्तों के संकटों का निवारण करती हैं। इस चमत्कारिक प्रश्नावली यन्त्र को नवदुर्गा प्रश्नावली कहा जाता है। इसके माध्यम से आप उन प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त कर सकते हैं जिनको लेकर आप निरन्तर अनिर्णय की स्थिति में बने हुये हैं।
इस दिव्य प्रश्नावली का प्रयोग करने से पूर्व शुद्ध तन और पवित्र भाव से निम्न मन्त्र का 11 बार जप करें तथा देवी माँ के सामने अपने प्रश्न को दोहरायें, तत्पश्चात अपने दायें हाथ की उंगली अथवा कर्सर से इन 15 अंकों में से किसी एक अंक पर क्लिक कर दें। मन्त्र इस प्रकार है -
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।