श्रीकृष्ण शलाका प्रश्नावली एक पारम्परिक आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी विधि है। यह प्रश्नावली भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से सम्बन्धित चौपाइयों पर आधारित है। जिस प्रकार राम शलाका प्रश्नावली में श्रद्धापूर्वक अक्षर चुनकर उत्तर प्राप्त किया जाता है, उसी प्रकार श्रीकृष्ण शलाका में भी साधक मन में प्रश्न पूछते हुये एक अक्षर चुनता है। उस अक्षर के आधार पर सम्बन्धित चौपाई के माध्यम से प्रश्न का उत्तर प्राप्त हो जाता है।
श्रीकृष्ण शलाका प्रश्नावली की चौपाइयाँ सामान्यतः श्रीकृष्ण चरित्र या भक्ति-प्रधान ग्रन्थों के भावों से प्रेरित हैं। विभिन्न परम्पराओं में चौपाइयों का क्रम एवं चयन भिन्न हो सकता है। प्रस्तुत शलाका में प्रश्नों का उत्तर प्रदान करने हेतु सर्वाधिक प्रचलित चौपाइयाँ प्रयुक्त की गयी हैं। श्रद्धा एवं भक्तिपूर्वक इस शलाका का प्रयोग करने से असमंजस एवं अनिश्चितता की स्थिति में मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
सर्वप्रथम शान्त मन से भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करें। तदनन्तर अपने प्रश्न को स्पष्ट रूप से मन में धारण करें। तदुपरान्त नेत्र मूँदकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रणाम करते हुये अपने प्रश्न को कह दें। भगवान से उचित मार्गदर्शन का निवेदन करते हुये दी गयी शलाका प्रश्नावली में से एक अक्षर का चयन करें। तदुपरान्त आपके प्रश्न का उत्तर प्रदर्शित हो जायेगा।
टिप्पणी - इस शलाका प्रश्नावली का उद्देश्य जीवन की दुविधाओं में आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करना है। गूढ़ प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने हेतु प्रयुक्त यह विधि श्रद्धा एवं विश्वास पर आधारित है। इसे अन्धविश्वास या भविष्य बताने का साधन न मानें। प्रश्नावली से प्राप्त उत्तर का शास्त्रीय सन्दर्भ एवं अपने विवेक से विश्लेषण करें।