devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2013 पितृ पक्ष के दौरान दशमी श्राद्ध तिथि लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2013 दशमी श्राद्ध

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
दशमी श्राद्ध
28वाँ
सितम्बर 2013
Saturday / शनिवार
दशमी श्राद्ध
Shraddha

श्राद्ध अनुष्ठान समय

दशमी श्राद्ध शनिवार, सितम्बर 28, 2013 को
कुतुप मूहूर्त - 12:19 पी एम से 01:07 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 48 मिनट्स
रौहिण मूहूर्त - 01:07 पी एम से 01:54 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 48 मिनट्स
अपराह्न काल - 01:54 पी एम से 04:17 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 23 मिनट्स
दशमी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 28, 2013 को 12:34 पी एम बजे
दशमी तिथि समाप्त - सितम्बर 29, 2013 को 02:43 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2013 दशमी श्राद्ध

दशमी श्राद्ध परिवार के उन मृतक सदस्यों के लिये किया जाता है, जिनकी मृत्यु दशमी तिथि पर हुयी हो। इस दिन शुक्ल पक्ष अथवा कृष्ण पक्ष दोनों ही पक्षों की दशमी तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है।

दशमी श्राद्ध को दसमी श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है।

पितृ पक्ष श्राद्ध पार्वण श्राद्ध होते हैं। इन श्राद्धों को सम्पन्न करने के लिये कुतुप, रौहिण आदि मुहूर्त शुभ मुहूर्त माने गये हैं। अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध सम्बन्धी अनुष्ठान सम्पन्न कर लेने चाहिये। श्राद्ध के अन्त में तर्पण किया जाता है।

दशमी श्राद्ध पितृ पक्ष की दशमी तिथि को सम्पन्न किया जाने वाला एक विशिष्ट श्राद्ध अनुष्ठान है, जिसका उल्लेख हिन्दु धर्मग्रन्थों में तिथि-आधारित महालय श्राद्ध के रूप में प्राप्त होता है। दशमी श्राद्ध सामान्यतः उन पितरों को समर्पित होता है, जो गृहस्थ जीवन व्यतीत कर चुके एवं वंश परम्परा को आगे बढ़ा चुके हों। अन्य शब्दों में कहें तो दशमी तिथि पर वानप्रस्थ आश्रम के अनुयायियों का श्राद्ध करना उत्तम माना जाता है। इस दिन किया गया श्राद्ध अनुष्ठान धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष चारों पुरुषार्थों की सिद्धि हेतु सहायक होता है।

मनुस्मृति, विष्णुस्मृति, धर्मसिन्धु तथा गरुड़पुराण आदि ग्रन्थों में वर्णन प्राप्त होता है कि श्राद्ध उसी तिथि को करना सर्वश्रेष्ठ है, जिस तिथि को पितर का निधन हुआ हो। तिथि विशेष पर किया गया श्राद्ध कर्म ही उस पितर को प्राप्त होता है, जिसकी तृप्ति हेतु यह अनुष्ठान किया गया हो। तिथि के अनुसार नहीं किया हुआ श्राद्ध अपूर्ण होता है तथा पितर तक नहीं पहुँचता है।

यदि किसी को पितर की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो, तो धर्मशास्त्रों में सर्वपितृ अमावस्या के दिन सामूहिक श्राद्ध करने का विधान भी वर्णित है, किन्तु तिथि विशेष का पालन करने से श्राद्ध की पूर्णता होती है। दशमी श्राद्ध केवल एक कर्म-काण्ड नहीं, अपितु श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कृति की जीवन्त परम्परा है, जो पितरों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त करती है। यह परम्परा वर्तमान में भी प्रचलित है तथा सनातन संस्कृति में आत्मिक उन्नति का एक सशक्त साधन मानी जाती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation