devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2500 पितृ पक्ष के दौरान द्वितीया श्राद्ध तिथि लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2500 द्वितीया श्राद्ध

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
द्वितीया श्राद्ध
10वाँ
सितम्बर 2500
Friday / शुक्रवार
द्वितीया श्राद्ध
Shraddha

श्राद्ध अनुष्ठान समय

द्वितीया श्राद्ध शुक्रवार, सितम्बर 10, 2500 को
कुतुप मुहूर्त - 12:25 पी एम से 01:15 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 50 मिनट्स
रौहिण मुहूर्त - 01:15 पी एम से 02:05 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 50 मिनट्स
अपराह्न काल - 02:05 पी एम से 04:36 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 31 मिनट्स
द्वितीया तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 09, 2500 को 09:53 पी एम बजे
द्वितीया तिथि समाप्त - सितम्बर 10, 2500 को 07:49 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2500 द्वितीया श्राद्ध

द्वितीया श्राद्ध परिवार के उन मृतक सदस्यों के लिये किया जाता है, जिनकी मृत्यु द्वितीया तिथि पर हुयी हो। इस दिन शुक्ल पक्ष अथवा कृष्ण पक्ष दोनों ही पक्षों की द्वितीया तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है।

द्वितीया श्राद्ध को दूज श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है।

पितृ पक्ष श्राद्ध पार्वण श्राद्ध होते हैं। इन श्राद्धों को सम्पन्न करने के लिये कुतुप, रौहिण आदि मुहूर्त शुभ मुहूर्त माने गये हैं। अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध सम्बन्धी अनुष्ठान सम्पन्न कर लेने चाहिये। श्राद्ध के अन्त में तर्पण किया जाता है।

पितृ पक्ष के दूसरे दिन किया जाने वाला द्वितीया श्राद्ध भी विशेष पुण्यदायक माना जाता है। इस दिन द्वितीया तिथि पर मृत्यु को प्राप्त हुये पितरों की सन्तुष्टि हेतु पिण्डदान, तर्पण तथा श्राद्ध अनुष्ठान आदि कर्म किये जाते हैं। इस दिन किये गये श्राद्ध के फलस्वरूप श्राद्धकर्ता के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।

द्वितीया तिथि के श्राद्ध में तिल एवं सत्तू का प्रयोग अवश्य किया जाता है। सत्तू में तिल मिश्रित करके तथा अपसव्य होकर, अर्थात् यज्ञोपवीत को दायें कन्धे पर पहनकर, दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुख करके श्राद्ध विधि को पूर्ण करें।

श्राद्ध के दौरान देवताओं, गाय, कुत्ते, कौवे तथा चींटियों के लिये भोजन का एक अंश निकाला जाता है, इसे पञ्चबलि कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इन जीवों के माध्यम से पितृगण भोजन ग्रहण करते हैं तथा सन्तुष्ट होते हैं। पितृगणों की प्रसन्नता से पितृ दोष का निवारण होता है तथा सुख-शान्ति की प्राप्ति होती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation