
टिप्पणी: सभी समय २४-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।
षष्ठी श्राद्ध परिवार के उन मृतक सदस्यों के लिये किया जाता है, जिनकी मृत्यु षष्ठी तिथि पर हुयी हो। इस दिन शुक्ल पक्ष अथवा कृष्ण पक्ष दोनों ही पक्षों की षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जा सकता है।
षष्ठी श्राद्ध को छठ श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
पितृ पक्ष श्राद्ध पार्वण श्राद्ध होते हैं। इन श्राद्धों को सम्पन्न करने के लिये कुतुप, रौहिण आदि मुहूर्त शुभ मुहूर्त माने गये हैं। अपराह्न काल समाप्त होने तक श्राद्ध सम्बन्धी अनुष्ठान सम्पन्न कर लेने चाहिये। श्राद्ध के अन्त में तर्पण किया जाता है।
षष्ठी श्राद्ध पितृ पक्ष के छठवें दिवस किया जाने वाला तिथि-आधारित श्राद्ध है। हिन्दु धर्मशास्त्रों में वर्णित नियमों के अनुसार, श्राद्ध उसी तिथि को किया जाना चाहिये जिस तिथि को पितर का निधन हुआ हो। तिथि के अनुसार पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शान्ति, मोक्ष एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है।
गरुड़पुराण, मनुस्मृति, धर्मसिन्धु आदि धर्मग्रन्थों में स्पष्ट उल्लेख प्राप्त होता है कि पितरों को समर्पित श्राद्ध उनके निधन की तिथि के अनुसार पितृ पक्ष में किया जाना चाहिये। ऐसा करने से पिण्डदान, तर्पण एवं श्राद्ध का फल ठीक उसी पितर तक पहुँचता है, जिसकी तृप्ति हेतु यह कर्म किया गया है।
यदि किसी को पितर की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो, तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन समस्त पितरों के लिये सामूहिक श्राद्ध किया जाता है, जिसमें षष्ठी तिथि के पितर भी सम्मिलित माने जाते हैं। षष्ठी श्राद्ध, धार्मिक कर्तव्य के रूप में, केवल एक परम्परा नहीं, अपितु संस्कार, आस्था एवं पारिवारिक उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है, जो जीवित व्यक्तियों को अपने पितरों से जोड़ता है तथा उनके आशीर्वाद की प्राप्ति का माध्यम बनता है।