करिदिन
परिभाषा
करिदिन, वे पाँच दिन हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये त्याज्य माना जाता है।
करिदिन के विषय में मुख्यतः तमिल ज्योतिषी विचार करते हैं। करिदिन के उन पाँच दिनों की सूचि निम्नलिखित है -
- कर्कटक संक्रमण, अर्थात कर्क संक्रान्ति का आगामी दिवस
- मकर संक्रमण, अर्थात मकर संक्रान्ति का आगामी दिवस
- फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
- ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
- अश्वयुजा मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा