devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1941 आशा दशमी व्रत का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1941 आशा दशमी व्रत

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
आशा दशमी व्रत
3वाँ
जुलाई 1941
Thursday / गुरुवार
दस दिशाओं की दस देवियाँ
Asha Dashami Ten Goddesses

आशा दशमी व्रत का समय

आशा दशमी व्रत बृहस्पतिवार, जुलाई 3, 1941 को
दशमी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 03, 1941 को 05:12 ए एम बजे
दशमी तिथि समाप्त - जुलाई 04, 1941 को 02:39 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

1941 आशा दशमी व्रत

हिन्दु धर्मग्रन्थों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, अर्थात् गङ्गा दशहरा, आषाढ़ शुक्ल दशमी, अर्थात् आशा दशमी, भाद्रपद शुक्ल दशमी, अर्थात् दशावतार व्रत तथा आश्विन शुक्ल दशमी, अर्थात् विजया दशमी, इन चार दशमी तिथियों को अत्यन्त महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ये चारों परम पुण्यप्रद तिथियाँ महादशमी के रूप में जानी जाती हैं।

आशा दशमी पर आशा व्रत करने हेतु आषाढ़ शुक्ल महादशमी ही प्रमुख एवं सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मानी जाती है। हालाँकि, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आशा दशमी व्रत किया जाता है। यह व्रत किसी भी माह के शुक्लपक्ष की दशमी से आरम्भ किया जा सकता है। विभिन्न हिन्दु धर्मग्रन्थों में आशा दशमी व्रत का विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है।

आशा दशमी मन्वादि तिथियों में से एक है, जो पवित्र स्नान, हवन, दान, श्राद्ध एवं अन्य धार्मिक कार्यों के लिये उत्तम मानी जाती हैं। पूर्वकाल में एक ब्राह्मण के निर्देश पर दमयन्ती ने इस व्रत का पालन करके अपने पति राजा नल को पुनः प्राप्त किया था। इस व्रत का उपदेश भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को किया था।

व्रतराज में प्राप्त वर्णन के अनुसार एक वर्ष तक निरन्तर आशा दशमी व्रत का पालन करके उद्यापन करना चाहिये। हालाँकि भविष्यपुराण में मनोकामना की पूर्ति होने तक व्रत करने का उल्लेख प्राप्त होता है। भविष्यपुराण के अनुसार जिस समय भी किसी मनुष्य के जीवन में कोई विपदा अथवा सङ्कट उत्पन्न हो, उसी समय कष्ट से मुक्ति हेतु आशा दशमी व्रत का अनुष्ठान करना चाहिये। यह व्रत मनोवाञ्छित सिद्धि प्रदान करने वाला है।

आशा दशमी व्रत के अन्तर्गत ऐन्द्री, आग्नेयी, याम्या (संयमिनी), नैर्ऋति, वारुणि, वायव्या (वायवी), सौम्या (उत्तरा), ऐशानी (ईशानी), अधः तथा ब्राह्मी नामक दश-दिशाओं की अधिष्ठात्री देवियों की पूजा की जाती है, जिन्हें आशा देवियों अथवा दिशा देवियों के नाम से जाना जाता है, इसीलिये यह व्रत आशा दशमी के नाम से लोकप्रिय है। हालाँकि आशाओं की पूर्ति करने के कारण भी यह तिथि आशा दशमी के नाम से जानी जाती है।

आशा दशमी के व्रत का श्रद्धापूर्वक पालन करने से राजपुत्र को राज्य, कृषक को कृषि में सफलता, वणिक् को व्यापार में लाभ, पुत्रार्थी को पुत्र, अविवाहित कन्या को श्रेष्ठ वर तथा प्रजा को धर्म, अर्थ एवं काम की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त इस पुण्यप्रद व्रत के प्रभाव से ब्राह्मण निर्विघ्न यज्ञ सम्पन्न करता है, रोगी स्वस्थ हो जाता है तथा चिर-प्रवास के कारण पति से वियोग होने पर स्त्री शीघ्र ही उसे प्राप्त कर लेती है। यह व्रत शिशु को दन्त-जनित पीड़ा से मुक्ति प्रदान करता है तथा सभी कष्टों का निवारण करता है।

आशा दशमी व्रत पूजा विधि

व्रतराज एवं भविष्यपुराण में वर्णित आशा दशमी व्रत विधान के अनुसार किसी भी माह की शुक्ल पक्ष दशमी को प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर देवताओं का पूजन करना चाहिये। तदनन्तर रात्रिकाल में पुष्प, चन्दन तथा अलक्त, अर्थात् आलता आदि द्वारा श्रद्धापूर्वक दश आशा देवियों की पूजा-अर्चना करनी चाहिये।

हिन्दु धर्म ग्रन्थों में वर्णित ऐन्द्री, आग्नेयी, याम्या (संयमिनी), नैर्ऋति, वारुणि, वायव्या (वायवी), सौम्या (उत्तरा), ऐशानी (ईशानी), अधः तथा ब्राह्मी इन दश आशा देवियों का भक्तिपूर्वक स्मरण एवं पूजन करें।

घर के आँगन में जौ से अथवा पिष्टातक, अर्थात् अन्न के चूर्ण से दशों दिशाओं के अधिपतियों की उनके वाहनों एवं आयुधों सहित रचना करें। इन दश दिक्पालों को ही ऐन्द्री, आग्नेयी आदि दश दिशा देवियों का रूप मानकर पूजन करना चाहिये। सभी देवियों के निमित्त पृथक्-पृथक् दीपदान करें तथा घृत से युक्त नैवेद्य अर्पित करें।

तदुपरान्त दशों देवियों को ऋतुफल अर्पित करते हुये मनोरथ की सिद्धि हेतु प्रार्थना करें। प्रार्थना हेतु निम्नोक्त श्लोक का उच्चारण करें -

आशाश्चाशाः सदा सन्तु सिद्धीयन्तां मे मनोरथाः।
भवतीनां प्रसादेन सदा कल्याणमस्तित्वति॥

भावार्थ - "हे आशा देवियों! मेरी आशायें सदा पूर्ण करें, मेरे सभी मनोरथ सिद्ध करें, आप सभी देवियाँ कृपा करके मेरा कल्याण करें।"

उपरोक्त विधि के अनुसार पूजन सम्पन्न कर ब्राह्मण को दक्षिणा आदि प्रदान कर सन्तुष्ट करें तथा स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करें। इस प्रकार इच्छित मनोरथ की सिद्धि होने तक निरन्तर प्रत्येक मास में श्रद्धापूर्वक आशा दशमी व्रत का पालन करना चाहिये।

आशा दशमी व्रत उद्यापन विधि

भविष्यपुराण में उत्तरपर्व के अन्तर्गत 64वें अध्याय में प्राप्त आशा दशमी व्रत विधान के अनुसार उद्यापन के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार घर के आँगन में स्वर्ण, रजत अथवा पिष्टातक द्वारा निर्मित आशा देवियों की पूजा-अर्चना करनी चाहिये।

तदुपरान्त दशों आशा देवियों से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना करनी चाहिये। देवियों के अतिरिक्त समस्त नक्षत्रों, ग्रहों, तारागणों, नक्षत्र-मातृकाओं, भूत-प्रेत तथा विनायकों से भी अपने अभीष्ट की सिद्धि हेतु प्रार्थना करें।

तदनन्तर धूप, दीप, गन्ध, पुष्प, फल, वस्त्र तथा अभिषेक आदि द्वारा देवियों का पूजन करना चाहिये। सुहागिन स्त्रियों को नृत्य-गायन आदि सहित भक्तिपूर्वक जागरण करना चाहिये। प्रातःकाल वेदज्ञ ब्राह्मण को कुमकुम, अक्षत्, ताम्बूल तथा यथाशक्ति दक्षिणा सहित समस्त पूजित पदार्थ अर्पित करें। अनन्तर ज्ञात-अज्ञात त्रुटियों हेतु क्षमा-प्रार्थना कर उन्हें विदा करें। तत्पश्चात् बन्धु-बान्धवों सहित स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करें।

इस प्रकार भविष्यपुराण में वर्णित आशा दशमी व्रत की उद्यापन विधि सम्पन्न हुयी। धर्मग्रन्थों में प्राप्त आशा दशमी के माहात्म्य से यह सिद्ध होता है कि दुर्लभ मनोरथों की पूर्ति हेतु आशा दशमी व्रत का पालन अवश्य करना चाहिये। यह व्रत विशेषतः स्त्रियों के लिये अत्यन्त फलदायी एवं श्रेयस्कर माना जाता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation