devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2015 संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2015 संकष्टी चतुर्थी

चतुर्थी
27 दिन शेष
विघ्नराज संकष्टी
आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
29
सितम्बर 2026
मंगलवार
2015 संकष्टी चतुर्थी उपवास के दिन
[2071 - 2072] विक्रम सम्वत
लम्बोदर संकष्टी
जनवरी 8, 2015, बृहस्पतिवार
चतुर्थी
08:37 पी एम
माघ, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 02:27 ए एम, जनवरी 08
समाप्त - 05:02 ए एम, जनवरी 09
द्विजप्रिय संकष्टी
फरवरी 7, 2015, शनिवार
चतुर्थी
09:10 पी एम
फाल्गुन, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 10:51 पी एम, फरवरी 06
समाप्त - 01:31 ए एम, फरवरी 08
भालचन्द्र संकष्टी
मार्च 8, 2015, रविवार
चतुर्थी
09:53 पी एम
चैत्र, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 06:31 पी एम, मार्च 08
समाप्त - 08:27 पी एम, मार्च 09
विकट संकष्टी
अप्रैल 7, 2015, मंगलवार
चतुर्थी
10:35 पी एम
वैशाख, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 09:50 ए एम, अप्रैल 07
समाप्त - 10:31 ए एम, अप्रैल 08
एकदन्त संकष्टी
मई 6, 2015, बुधवार
चतुर्थी
10:22 पी एम
ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 09:22 पी एम, मई 06
समाप्त - 08:42 पी एम, मई 07
कृष्णपिङ्गल संकष्टी
जून 5, 2015, शुक्रवार
चतुर्थी
10:51 पी एम
आषाढ़, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 05:44 ए एम, जून 05
समाप्त - 03:56 ए एम, जून 06
विभुवन संकष्टी
जुलाई 4, 2015, शनिवार
चतुर्थी
10:18 पी एम
आषाढ़, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 12:14 पी एम, जुलाई 04
समाप्त - 09:38 ए एम, जुलाई 05
गजानन संकष्टी
अगस्त 2, 2015, रविवार
चतुर्थी
09:37 पी एम
श्रावण, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 06:13 पी एम, अगस्त 02
समाप्त - 03:10 पी एम, अगस्त 03
हेरम्ब संकष्टी
सितम्बर 1, 2015, मंगलवार
चतुर्थी
09:35 पी एम
भाद्रपद, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 12:54 ए एम, सितम्बर 01
समाप्त - 09:47 पी एम, सितम्बर 01
विघ्नराज संकष्टी
सितम्बर 30, 2015, बुधवार
चतुर्थी
08:56 पी एम
आश्विन, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 09:13 ए एम, सितम्बर 30
समाप्त - 06:26 ए एम, अक्टूबर 01
वक्रतुण्ड संकष्टी
अक्टूबर 29, 2015, बृहस्पतिवार
चतुर्थी
08:22 पी एम
कार्तिक, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 07:55 पी एम, अक्टूबर 29
समाप्त - 05:56 पी एम, अक्टूबर 30
गणाधिप संकष्टी
नवम्बर 28, 2015, शनिवार
चतुर्थी
07:54 पी एम
मार्गशीर्ष, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 08:31 ए एम, नवम्बर 28
समाप्त - 07:47 ए एम, नवम्बर 29
अखुरथ संकष्टी
दिसम्बर 28, 2015, सोमवार
चतुर्थी
08:32 पी एम
पौष, कृष्ण चतुर्थी
प्रारम्भ - 01:13 ए एम, दिसम्बर 28
समाप्त - 01:59 ए एम, दिसम्बर 29

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2015 संकष्टी चतुर्थी

Sankashti Chaturthi
संकष्टी चतुर्थी

हिन्दु कैलेण्डर में प्रत्येक चन्द्र मास में दो चतुर्थी होती हैं। पूर्णिमा के उपरान्त आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं तथा अमावस्या के उपरान्त आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी कहते हैं।

हालाँकि संकष्टी चतुर्थी का व्रत प्रत्येक माह में होता है, किन्तु सर्वाधिक मुख्य संकष्टी चतुर्थी पूर्णिमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार माघ माह में पड़ती है तथा अमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार पौष माह में पड़ती है।

संकष्टी चतुर्थी अगर मंगलवार के दिन पड़ती है तो उसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं तथा इसे अत्यन्त शुभ माना जाता है। पश्चिमी एवं दक्षिणी भारत में तथा विशेष रूप से महाराष्ट्र और तमिलनाडु में संकष्टी चतुर्थी का व्रत अधिक प्रचलित है।

संकष्टी चतुर्थी व्रत

भगवान गणेश के भक्त संकष्टी चतुर्थी के दिन सूर्योदय से चन्द्रोदय तक उपवास करते हैं। संकट से मुक्ति मिलने को संकष्टी कहते हैं। भगवान गणेश जो ज्ञान के क्षेत्र में सर्वोच्च हैं, सभी प्रकार के विघ्न हरने हेतु पूजे जाते हैं। इसीलिये यह माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से सभी प्रकार के विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है।

संकष्टी चतुर्थी का उपवास कठोर होता है जिसमे केवल फलों, जड़ों अर्थात् भूमि के अन्दर पौधों का भाग तथा वनस्पति उत्पादों का ही सेवन किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी व्रत के दौरान साबूदाना खिचड़ी, आलू एवं मूँगफली श्रद्धालुओं का मुख्य आहार होते हैं। श्रद्धालुगण चन्द्रमा के दर्शन करने के पश्चात् उपवास तोड़ते अथव पूर्ण करते हैं।

उत्तरी भारत में माघ माह के दौरान पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही भाद्रपद माह में पड़ने वाली विनायक चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। सम्पूर्ण विश्व में गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

तमिलनाडु में संकष्टी चतुर्थी को गणेश संकटहरा या संकटहरा चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।

स्थान आधारित संकष्टी चतुर्थी के दिन

यह ज्ञात करना महत्त्वपूर्ण है कि संकष्टी चतुर्थी के उपवास का दिन दो शहरों के लिये भिन्न-भिन्न हो सकता है। यह आवश्यक नहीं है कि दोनों शहर भिन्न-भिन्न देशों में हों क्योंकि यह तथ्य भारत वर्ष के दो शहरों के लिये भी मान्य है। संकष्टी चतुर्थी के लिये उपवास का दिन चन्द्रोदय के आधार पर निर्धारित होता है। जिस दिन चतुर्थी तिथि के दौरान चन्द्र उदय होता है उस दिन ही संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इसीलिये कभी कभी संकष्टी चतुर्थी का व्रत, चतुर्थी तिथि से एक दिन पूर्व, तृतीया तिथि के दिन पड़ जाता है।

क्योंकि चन्द्रोदय का समय सभी शहरों के लिये भिन्न-भिन्न होता है, इसीलिये संकष्टी चतुर्थी के व्रत की तालिका का निर्माण शहर की भौगोलिक स्थिति के आधार पर करना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। द्रिकपञ्चाङ्ग की तालिका प्रत्येक शहर की भौगोलिक स्थिति के आधार पर तैयार की जाती है इसीलिये यह अधिक शुद्ध एवं सटीक है। अधिकांश पञ्चाङ्ग सभी शहरों के लिये एक ही तालिका को सूचिबद्ध करते हैं इसीलिये वे केवल एक ही शहर के लिये मान्य होते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation