

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका नवम्बर मास कैसा रहेगा -
महीने की शुरुआत करियर को लेकर काफी अच्छा रहने वाला है। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। लोगों के बीच आपका संवाद बेहतरीन रहेगा। प्रतियोगिता और स्पर्धाओं में विजय प्राप्त होगी। भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलने से हर्षित होगा। कलाकारों को बड़ा यश और सम्मान मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी उपलब्धियों को लेकर समाज में चर्चा होगी। व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। घर में नये सदस्य के आगमन को लेकर इच्छुक रहेंगे। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। धन का आवागमन काफी अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
वैवाहिक सम्बन्धों में कोई समस्या है तो किसी तीसरे को उसमें सम्मिलित न करें। वाणी में संयम रखें। महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। वक्री गुरु के कारण स्वास्थ्य में कष्ट सम्भव है। सुनियोजित तरीके से काम न करने के कारण परेशानी हो सकती है। विवादित मुद्दों से दूरी बनाकर रखें। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। विचारों में अस्थिरता को लेकर परेशानी हो सकती है। छात्रों को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में पार्टनर्स की गलतियों के कारण कुछ समस्या होगी।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।