जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका मार्च मास कैसा रहेगा -
परिवार में सौहार्दपूर्ण स्थितियाँ निर्मित होंगी। पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूरा कर लेंगे। सरकार से सम्बन्धित कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। किसी इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन में काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा।
महीने की पूर्वार्ध में नया मकान खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। दूसरे सप्ताह में प्रणय सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों से आपको बचना चाहिये। यात्रा में ज्यादा धन खर्च हो सकता है। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें। क्रोध और अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय माह की कामना करते हैं।