


जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा और सहयोगात्मक रहने वाला है। भाई-बहनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। यह पूरा सप्ताह आपके लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। आपको काफी अच्छी सूचनायें मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी आपको करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को और रोमान्टिक बनाने का प्रयास करेंगे। उच्च अधिकारी आपके सहकर्मियों के सामने आप पर विश्वास दिखा सकते हैं। बुधवार और गुरुवार का दिन अत्यन्त सुखद रहेगा।
अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में कई लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। बहस में पड़ने के बजाय इस सप्ताह आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपका अपमान करने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। फेफड़ों में संक्रमण जैसी समस्याओं को गम्भीरता से लें। धन के उधार लेन-देन को लेकर अपनी नीति स्पष्ट रखें। एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। रविवार और सोमवार का दिन कुछ नकारात्मक हो सकता है।
समाधान: शिव जी को तिल मिश्रित जल से अभिषेक करायें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।