

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। करियर के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। उच्चाधिकारी आपको प्रमोशन दे सकते हैं। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। घर में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को विजय मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। रविवार से बुधवार तक का समय सुखद रहेगा।
अशुभ राशिफल: अनजान लोगों पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। लोन और बीमा को लेकर थोड़ी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। अत्यधिक भावुक होने के कारण आप लोगों से अधिक अपेक्षा करेंगे। लेकिन लोग आपकी अपेक्षाओं को उतना महत्त्व नहीं देंगे। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। गरिष्ठ भोजन करने से बचें, वरना परेशानियाँ बढ़ेंगी। मन में अरिष्ट का भय रहेगा। शुक्रवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
समाधान: शुद्ध जल,गङ्गाजल और गन्ने के रस से शिवलिङ्ग का अभिषेक करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।