

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। अपने काम की बेहतर मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी। कारोबार में तेजी आ सकती है। आपकी मनःस्थिति अत्यन्त सन्तुलित रहने वाली है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिये सप्ताह शुभ है। अध्यात्मिक चिन्तन में आप अत्यन्त आकर्षित हो सकते हैं। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। नये व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आप में बल और ओज की कुछ कमी रहेगी। नये लोगों को नौकरी पर रख रहें तो सावधानी रखें। सप्ताह के मध्य में पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद उभर सकते हैं। सम्वेदनशील मुद्दों पर चर्चा से दूरी बनाये रखें। सोच-समझकर ही बोलें वरना विवादों में फँस सकते हैं। विदेश में रह रहे परिजनों की कुछ चिन्ता हो सकती है। पिता से वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में धोखा खा सकते हैं। जीवनसाथी की बातों पर आपको क्रोध आ सकता है।
समाधान: ताम्रपात्र में जल, रोली एवं लाल पुष्प मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।