

जानिए पण्डितजी के अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा -
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे। सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपको अच्छे ग्राहक उपलब्ध करवा सकता है। परिजन आपकी भावनाओं का ध्यान रखेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अपने रहन-सहन को लेकर थोड़े सजग रहेंगे। किसी विशिष्ट आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप भविष्य के लिये कोई योजना बना सकते हैं। आपकी नयी नौकरी में आय बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। सप्ताहान्त अत्यधिक सुखद रहने वाला है।
अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में कलह का वातावरण हो सकता है। अपने प्रयास निरन्तर रखें, क्योंकि इसी के कारण आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये बहुत अच्छी नहीं है। किसी से सलाह लेने में स्वयं को नीचा न समझें। छोटे भाई का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। पुरुष जातकों को महिला सहकर्मियों से परेशानी का अनुभव होगा। रविवार और सोमवार शुभ दिन नहीं है, इसीलिये कोई बड़ा काम शुरू न करें।
समाधान: प्रतिदिन शिवलिङ्ग पर बेलपत्र, इत्र एवं सुगन्धित पुष्प अर्पित करें।
द्रिक पञ्चाङ्ग के पण्डितजी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।