…know what Panditji predicts for the month.
महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। गूढ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। सितम्बर 22 के बाद आप अपनी जीवनशैली में काफी अच्छे बदलाव ला सकते हैं। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।
आपके ऊपर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बना सकते हैं। लेकिन आप अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में चीटिंग और कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में सन्तान को लेकर परेशान हो सकते हैं। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें।
Panditji of Drik Panchang wishes you a happy and prosperous month.
Check detailed analysis and effect of Sep 07, 2025 Lunar eclipse on Rashi.