☰
Search
Mic
हि
Android Play StoreIOS App Store
Setting
Clock

-4489 परशुराम जयन्ती का दिन Fairfield, Connecticut, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

-4489 परशुराम जयन्ती

Fairfield, संयुक्त राज्य अमेरिका
परशुराम जयन्ती
29वाँ
जनवरी -4489
Saturday / शनिवार
भगवान परशुराम
Parashurama Jayanti

परशुराम जयन्ती मुहूर्त

परशुराम जयन्ती शनिवार, जनवरी 29, -4489 को
अक्षय तृतीया रविवार, जनवरी 30, -4489 को
तृतीया तिथि प्रारम्भ - जनवरी 29, -4489 को 06:10 पी एम बजे
तृतीया तिथि समाप्त - जनवरी 30, -4489 को 04:50 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में Fairfield, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

-4489 परशुराम जयन्ती

परशुराम जयन्ती, भगवान विष्णु के छठवें अवतार के जन्म की वर्षगाँठ के रूप में मनायी जाती है। यह वैशाख माह में शुक्ल पक्ष तृतीया के समय पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि, परशुराम का जन्म प्रदोष काल के समय हुआ था तथा इसीलिये जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीया तिथि होती है उस दिन को परशुराम जयन्ती का उत्सव मानाया जाता है। भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी तथा अधार्मिक राजाओं का विनाश कर पृथ्वी का भार हरने हेतु परशुराम जी के रूप में छठवाँ अवतार धारण किया था। इन दुष्ट राजाओं ने पृथ्वी के संसाधनों को लूटा तथा राजाओं के रूप में अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की थी।

हिन्दु मान्यताओं के अनुसार, अन्य सभी अवतारों के विपरीत, परशुराम जी वर्तमान में भी पृथ्वी पर ही निवास करते हैं। इसीलिये, श्री राम तथा श्री कृष्ण के विपरीत, परशुराम की पूजा नहीं की जाती है। दक्षिण भारत में, उडुपी के पास पवित्र स्थान पजाका में, एक प्रमुख मन्दिर स्थित है जो परशुराम जी को समर्पित है। भारत के पश्चिमी तट पर भगवान परशुराम को समर्पित अनेक मन्दिर अवस्थित हैं।

कल्कि पुराण में वर्णित है कि, परशुराम भगवान विष्णु के 10वें एवं अन्तिम अवतार श्री कल्कि को शस्त्र विद्या प्रदान करने वाले गुरु होंगे। यह प्रथम अवसर नहीं है कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार किन्हीं अन्य अवतार से भेंट करेंगे। रामायण के अनुसार, देवी सीता एवं भगवान राम के विवाह समारोह में परशुराम जी का आगमन हुआ था तथा भगवान विष्णु के 7वें अवतार श्री राम जी से उनकी भेंट हुयी थी।

भगवान विष्णु के परशुराम अवतार के विषय में विस्तृत वर्णन पढ़ने हेतु कृपया उक्त लेख का अवलोकन करें - परशुराम अवतार

Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation