ॐ विष्णवे नमः।
Om Vishnave Namah।
जो परम परमेश्वर हैं
ॐ लक्ष्मीपतये नमः।
Om Lakshmipataye Namah।
जो देवी लक्ष्मी के पति हैं
ॐ कृष्णाय नमः।
Om Krishnaya Namah।
जो श्याम वर्ण से युक्त हैं
ॐ वैकुण्ठाय नमः।
Om Vaikunthaya Namah।
जो वैकुण्ठ में निवास करने वाले हैं
ॐ गरुडध्वजाय नमः।
Om Garudadhwajaya Namah।
गरुड़ जिनकी सवारी है
ॐ परब्रह्मणे नमः।
Om Parabrahmane Namah।
जो पराशक्ति परब्रह्म परमात्मा हैं
ॐ जगन्नाथाय नमः।
Om Jagannathaya Namah।
जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के भगवान हैं
ॐ वासुदेवाय नमः।
Om Vasudevaya Namah।
जो सबमें वास करने वाले हैं
ॐ त्रिविक्रमाय नमः।
Om Trivikramaya Namah।
जो तीनों लोकों को जीतने वाले हैं
ॐ दैत्यान्तकाय नमः।
Om Daityantakaya Namah।
जो पापियों का नाश करने वाले हैं
ॐ मधुरिपवे नमः।
Om Madhuripave Namah।
जो मधु नामक राक्षस का विनाश करने वाले हैं
ॐ तार्क्ष्यवाहनाय नमः।
Om Tarkshyavahanaya Namah।
तार्क्ष्य अर्थात् गरुड़ जिनकी सवारी है
ॐ सनातनाय नमः।
Om Sanatanaya Namah।
जो शाश्वत प्रभु हैं
ॐ नारायणाय नमः।
Om Narayanaya Namah।
जो सभी के आश्रय हैं
ॐ पद्मनाभाय नमः।
Om Padmanabhaya Namah।
जो कमल के आकार की नाभि वाले भगवान हैं
ॐ हृषीकेशाय नमः।
Om Hrishikeshaya Namah।
जो सभी इंद्रियों के स्वामी हैं
ॐ सुधाप्रदाय नमः।
Om Sudhapradaya Namah।
जो अमृत प्रदान करने वाले हैं
ॐ माधवाय नमः।
Om Madhavaya Namah।
जो ज्ञान के भण्डार हैं
ॐ पुण्डरीकाक्षाय नमः।
Om Pundarikakshaya Namah।
जो कमल के समान नेत्र वाले हैं
ॐ स्थितिकर्त्रे नमः।
Om Sthitikarta Namah।
जो जगत की स्थिति सुनिश्चित करते हैं
ॐ परात्पराय नमः।
Om Paratparaya Namah।
जो पराशक्ति परब्रह्म परमात्मा हैं
ॐ वनमालिने नमः।
Om Vanamaline Namah।
जो वनपुष्पों की मालाओं को धारण करते हैं
ॐ यज्ञरूपाय नमः।
Om Yajnarupaya Namah।
जो यज्ञरूपी भगवान हैं
ॐ चक्रपाणये नमः।
Om Chakrapanaye Namah।
जो सुदर्शन चक्रधारी हैं
ॐ गदाधराय नमः।
Om Gadadharaya Namah।
जो गदाधारी हैं
ॐ उपेन्द्राय नमः।
Om Upendraya Namah।
जो इन्द्र के भ्राता हैं
ॐ केशवाय नमः।
Om Keshavaya Namah।
जो सुन्दर बालों वाले अथवा केशी का वध करने वाले हैं
ॐ हंसाय नमः।
Om Hamsaya Namah।
हंस जिनकी सवारी है
ॐ समुद्रमथनाय नमः।
Om Samudramathanaya Namah।
जो समुद्र का मन्थन करने वाले हैं
ॐ हरये नमः।
Om Haraye Namah।
जो प्रकृति के स्वामी हैं
ॐ गोविन्दाय नमः।
Om Govindaya Namah।
जो गायों और प्रकृति को प्रसन्न करते हैं
ॐ ब्रह्मजनकाय नमः।
Om Brahmajanakaya Namah।
जिन्होंने भगवान ब्रह्मा को उत्पन्न किया
ॐ कैटभासुरमर्दनाय नमः।
Om Kaitabhasuramardanaya Namah।
जिन्होंने कैटभ नामक असुर का वध किया
ॐ श्रीधराय नमः।
Om Shridharaya Namah।
जिनके पास देवी लक्ष्मी हैं
ॐ कामजनकाय नमः।
Om Kamajanakaya Namah।
जो इच्छाओं को पूरा करने वाले हैं
ॐ शेषशायिने नमः।
Om Sheshashayine Namah।
जो शेषनाग पर विश्राम करने वाले हैं
ॐ चतुर्भुजाय नमः।
Om Chaturbhujaya Namah।
जो चार भुजाओं वाले हैं
ॐ पाञ्चजन्यधराय नमः।
Om Panchajanyadharaya Namah।
जिनके पास पाञ्चजन्य नामक शङ्ख हैं
ॐ श्रीमते नमः।
Om Shrimate Namah।
जिनके पास श्री अर्थात् लक्ष्मी जी हैं
ॐ शार्ङ्गपाणये नमः।
Om Sharngapanaye Namah।
जो धनुष धारण करने वाले हैं
ॐ जनार्दनाय नमः।
Om Janardanaya Namah।
जो दयापूर्वक दूसरों की सहायता करने वाले हैं
ॐ पीताम्बरधराय नमः।
Om Pitambaradharaya Namah।
जो पीले वस्त्र धारण करते हैं
ॐ देवाय नमः।
Om Devaya Namah।
जो हम सभी के आराध्य देव हैं
ॐ सूर्यचन्द्रविलोचनाय नमः।
Om Suryachandravilochanaya Namah।
जिनकी आँखें सूर्य एवं चन्द्र के समान हैं
ॐ मत्स्यरूपाय नमः।
Om Matsyarupaya Namah।
भगवान मत्स्य जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ कूर्मतनवे नमः।
Om Kurmatanave Namah।
भगवान कूर्म जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ क्रोडरूपाय नमः।
Om Krodarupaya Namah।
भगवान वराह जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ नृकेसरिणे नमः।
Om Nrikesarine Namah।
भगवान नरसिंह जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ वामनाय नमः।
Om Vamanaya Namah।
भगवान वामन जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ भार्गवाय नमः।
Om Bhargavaya Namah।
भगवान परशुराम जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ रामाय नमः।
Om Ramaya Namah।
भगवान राम जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ बलिने नमः।
Om Baline Namah।
जो अत्यन्त शक्तिशाली हैं
ॐ कल्किने नमः।
Om Kalkine Namah।
भगवान कल्कि जो कलियुग के अन्त में भगवान विष्णु के अवतार होंगे
ॐ हयाननाय नमः।
Om Hayananaya Namah।
भगवान हयग्रीव जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ विश्वम्भराय नमः।
Om Vishwambharaya Namah।
जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के पालनहार हैं
ॐ शिशुमाराय नमः।
Om Shishumaraya Namah।
शिशुमार जो भगवान विष्णु का एक स्वरूप है
ॐ श्रीकराय नमः।
Om Shrikaraya Namah।
जो अपने भक्तों को भौतिक सुख और आध्यात्मिकता प्रदान करते है
ॐ कपिलाय नमः।
Om Kapilaya Namah।
जो महान ऋषि कपिल हैं
ॐ ध्रुवाय नमः।
Om Dhruvaya Namah।
जो अपरिवर्तनशील हैं
ॐ दत्तत्रेयाय नमः।
Om Dattatreyaya Namah।
जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के शिक्षक हैं
ॐ अच्युताय नमः।
Om Achyutaya Namah।
जिनके सामर्थ्य का कोई अन्त नहीं है
ॐ अनन्ताय नमः।
Om Anantaya Namah।
जिनका कोई अन्त नहीं है
ॐ मुकुन्दाय नमः।
Om Mukundaya Namah।
जो मुक्ति प्रदान करने वाले हैं
ॐ दधिवामनाय नमः।
Om Dadhivamanaya Namah।
दधिवामन जो भगवान विष्णु के स्वरूप हैं
ॐ धन्वन्तरये नमः।
Om Dhanvantaraye Namah।
जो समुद्र मंथन के बाद भगवान विष्णु के आंशिक अवतार के रूप मे प्रकट हुये
ॐ श्रीनिवासाय नमः।
Om Shrinivasaya Namah।
जो देवी लक्ष्मी के स्थायी निवास हैं
ॐ प्रद्युम्नाय नमः।
Om Pradyumnaya Namah।
प्रद्युम्न जो प्रेम के देवता हैं तथा भगवान विष्णु के ही स्वरूप हैं
ॐ पुरुषोत्तमाय नमः।
Om Purushottamaya Namah।
जो सर्वोत्तम पुरुष हैं
ॐ श्रीवत्सकौस्तुभधराय नमः।
Om Shrivatsakaustubhadharaya Namah।
जो श्रीवत्स चिह्न और कौस्तुभ मणि धारण करने वाले हैं
ॐ मुरारातये नमः।
Om Murarataye Namah।
जो मुरा अथवा राक्षसों के विध्वंसक हैं
ॐ अधोक्षजाय नमः।
Om Adhokshajaya Namah।
जो इन्द्रियों से प्राप्त होने वाले ज्ञान से परे हैं
ॐ ऋषभाय नमः।
Om Rishabhaya Namah।
भगवान ऋषभ जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ मोहिनीरूपधारिणे नमः।
Om Mohinirupadharine Namah।
जिन्होंने मोहिनी रूप में अवतार लिया
ॐ सङ्कर्षणाय नमः।
Om Sankarshanaya Namah।
भगवान बलराम जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ पृथवे नमः।
Om Prithave Namah।
राजा पृथु जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ क्षीराब्धिशायिने नमः।
Om Kshirabdhishayine Namah।
जो क्षीरसागर में शयन करते हैं
ॐ भूतात्मने नमः।
Om Bhutatmane Namah।
जो सभी प्राणियों के आत्मा हैं
ॐ अनिरुद्धाय नमः।
Om Aniruddhaya Namah।
जो अजेय, निर्विरोध, अनियन्त्रित और बिना बाधाओं वाले हैं
ॐ भक्तवत्सलाय नमः।
Om Bhaktavatsalaya Namah।
जो अपने भक्तों से अगाध प्रेम रखते हैं
ॐ नराय नमः।
Om Naraya Namah।
जो पथप्रदर्शक हैं
ॐ गजेन्द्रवरदाय नमः।
Om Gajendravaradaya Namah।
जिन्होंने गजेन्द्र को आशीर्वाद दिया
ॐ त्रिधाम्ने नमः।
Om Tridhamne Namah।
जो तीनों लोकों में विद्यमान हैं
ॐ भूतभावनाय नमः।
Om Bhutabhavanaya Namah।
जो पृथ्वी आदि भूतों के उत्पत्ति तथा वृद्धि कर्ता हैं
ॐ श्वेतद्वीपसुवास्तव्याय नमः।
Om Shwetadwipasuvastavyaya Namah।
जो श्वेतद्वीप में निवास करते हैं
ॐ सनकादिमुनिध्येयाय नमः।
Om Sankadimunidhyeyaya Namah।
जो सनकादि मुनियों के द्वारा भी ध्येय हैं
ॐ भगवते नमः।
Om Bhagavate Namah।
जो परम पिता परमेश्वर हैं
ॐ शङ्करप्रियाय नमः।
Om Shankarapriyaya Namah।
जो भगवान शङ्कर को प्रिय हैं
ॐ नीलकान्ताय नमः।
Om Nilakantaya Namah।
जो नील वर्ण की आभा वाले हैं
ॐ धराकान्ताय नमः।
Om Dharakantaya Namah।
जो पृथ्वी का पालन पोषण करते हैं
ॐ वेदात्मने नमः।
Om Vedatmane Namah।
जो स्वयं वेदस्वरूप हैं
ॐ बादरायणाय नमः।
Om Badarayanaya Namah।
श्री वेदव्यास जी जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ भागीरथीजन्मभूमिपादपद्माय नमः।
Om Bhagirathijanmabhumipadapadmaya Namah।
जिनके चरणों से गंगा की उत्पत्ति हुयी
ॐ सतां प्रभवे नमः।
Om Satam Prabhave Namah।
जो सज्जनों के स्वामी हैं
ॐ स्वभुवे नमः।
Om Swabhuve Namah।
जो स्वयं उत्पन्न हैं तथा संसार का पालन करते हैं
ॐ विभवे नमः।
Om Vibhave Namah।
जो सर्वत्र व्याप्त हैं
ॐ घनश्यामाय नमः।
Om Ghanashyamaya Namah।
भगवान कृष्ण जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ जगत्कारणाय नमः।
Om Jagatkaranaya Namah।
जो सम्पूर्ण जगत के कारणस्वरूप हैं
ॐ अव्ययाय नमः।
Om Avyayaya Namah।
जो अजेय और अविनाशी परमात्मा हैं
ॐ बुद्धावताराय नमः।
Om Buddhavataraya Namah।
भगवान बुद्ध जो भगवान विष्णु के अवतार हैं
ॐ शान्तात्मने नमः।
Om Shantatmane Namah।
जो अत्यन्त शान्त और निर्मल हैं
ॐ लीलामानुषविग्रहाय नमः।
Om Lilamanushavigrahaya Namah।
जो मनुष्य के रूप में अवतार लेकर लीला करते हैं
ॐ दामोदराय नमः।
Om Damodaraya Namah।
भगवान कृष्ण जिन्हें माता यशोदा ओखल से बाँध नहीं पायी थीं
ॐ विराड्रूपाय नमः।
Om Viradrupaya Namah।
भगवान कृष्ण जिन्होंने विराट रूप का दर्शन दिया
ॐ भूतभव्यभवत्प्रभवे नमः।
Om Bhutabhavyabhavatprabhave Namah।
जो भूत, भविष्य और वर्तमान सभी में व्याप्त हैं
ॐ आदिदेवाय नमः।
Om Adidevaya Namah।
जो देवों में आदि देव हैं
ॐ देवदेवाय नमः।
Om Devadevaya Namah।
जो देवों के देव हैं
ॐ प्रह्लादपरिपालकाय नमः।
Om Prahladaparipalakaya Namah।
जिन्होंने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की
ॐ श्रीमहाविष्णवे नमः।
Om Shrimahavishnave Namah।
जो श्री महाविष्णु हैं