devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2017 अहोई अष्टमी पर राधा कुण्ड स्नान का दिन और समय मथुरा में

DeepakDeepak

2017 राधा कुण्ड स्नान

मथुरा, भारत
राधा कुण्ड स्नान
12वाँ
अक्टूबर 2017
Thursday / गुरुवार
राधा कुण्ड में कुष्मांडा को अर्पित करते भक्तजन
Radha Kunda Snan

राधा कुण्ड स्नान

राधा कुण्ड स्नान बृहस्पतिवार, अक्टूबर 12, 2017 को
राधा कुण्ड अर्ध रात्रि स्नान मुहूर्त - 23:41 से 24:31+
अवधि - 00 घण्टे 50 मिनट्स
अहोई अष्टमी व्रत बृहस्पतिवार, अक्टूबर 12, 2017 को
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 12, 2017 को 06:56 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 12, 2017 को 28:59+ बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में मथुरा, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2017 राधा कुण्ड स्नान

अहोई अष्टमी के दिन राधाकुण्ड में स्नान या डुबकी लगाने का हिन्दु मान्यता के अनुसार विशेष महत्त्व है। जिन लोगों को गर्भधारण करने में समस्या आती है, वे इस दिन श्री कृष्ण की पत्नी राधा रानी का आशीवार्द प्राप्त करने हेतु राधाकुण्ड में डुबकी लगाते हैं। उत्तर भारतीय पूर्णिमान्त पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी को इस पर्व को मनाया जाता है।

मान्यता के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन राधाकुण्ड में डुबकी लगाने से गर्भधारण में सफलता प्राप्त होती है। इस विश्वास के साथ ही प्रति वर्ष हज़ारों की संख्या में जोड़े गोवर्धन पहुंचते हैं, जहाँ वे डुबकी लगाकर राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

मध्यरात्रि के समय, जिसे निशिता काल कहा जाता है, को यह पवित्र डुबकी लगाने का सर्वश्रेष्ठ समय माना गया है। अतः स्नान मध्यरात्रि से आरम्भ होकर पूरी रात चलता है। अपनी मनोकामना शीघ्र पूर्ण हो व सफलता के साथ गर्भधारण हो सके, इसलिए दंपत्ति पानी में खड़े होकर कुष्मांडा, व कच्चा सफेद कद्दू, जिसे पेठा भी कहा जाता है, राधा रानी को अर्पण करते हैं। कुष्मांडा को लाल वस्त्र में सजाकर अर्पित किया जाता है।

जिन जोड़ों की मन्नत पूर्ण हो जाती है, वे अपना आभार प्रकट करने हेतु, राधाकुण्ड की पुनः यात्रा करते हैं व डुबकी लगाकर राधा रानी के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation