devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1911 बछ बारस का दिन और समय लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1911 बछ बारस

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
बछ बारस
20वाँ
अगस्त 1911
Sunday / रविवार
बछ बारस
Govatsa Dwadashi

बछ बारस पूजा का समय

बछ बारस रविवार, अगस्त 20, 1911 को
प्रदोषकाल बछ बारस मुहूर्त - 06:36 पी एम से 08:44 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 08 मिनट्स
द्वादशी तिथि प्रारम्भ - अगस्त 20, 1911 को 07:41 ए एम बजे
द्वादशी तिथि समाप्त - अगस्त 21, 1911 को 04:43 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

1911 बछ बारस

पूर्णिमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वादशी तथा अमान्त पञ्चाङ्ग के अनुसार श्रावण कृष्ण पक्ष द्वादशी को बछ बारस द्वादशी के रूप में मनाया जाता है। हालाँकि, अमान्त एवं पूर्णिमान्त पञ्चाङ्ग में नाम-मात्र का ही भेद है तथा दोनों पञ्चाङ्गों में बछ बारस द्वादशी का व्रत एक ही दिन पड़ता है। भारत के कुछ क्षेत्रों में बछ बारस के ही समान एक अन्य पर्व मनाया जाता है, जिसे गोवत्स द्वादशी अथव वसु बारस के नाम से जाना जाता है। गोवत्स द्वादशी पर्व को पञ्च दिवसीय दीवाली महोत्सव के अन्तर्गत धनतेरस से एक दिन पूर्व मनाया जाता है।

व्रत परिचय एवं व्रतोत्सव आदि में बछ बारस को वत्स द्वादशी के नाम से वर्णित किया है। बछ बारस के पुण्यशाली अवसर पर गो माता एवं उनके बछड़े का शृङ्गार आदि करके विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इस व्रत का पालन मुख्यतः स्त्रियों अपनी सन्तान के कल्याण की कामना से करती हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण पहली बार गोचारण लीला, अर्थात् गाय चराने हेतु गये थे। अतः इस दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के मन्दिरों में भगवान की गोचारण लीला की झाँकियाँ प्रस्तुत की जाती हैं। बछ बारस को बछ वारस भी कहा जाता है।

बछ बारस द्वादशी व्रत पूजा विधि

व्रत परिचय में प्राप्त वर्णन के अनुसार भाद्रपद कृष्ण द्वादशी के दिन मध्याह्न से पूर्व गोवत्स, अर्थात् गाय एवं बछड़े का पूजन करें। पूजनोपरान्त एक दिन पूर्व से जल में भिगोये एवं अंकुरित किये हुये मूँग, मोठ तथा बाजरा को नैवेद्य के रूप में उन्हें अर्पित करें। तदनन्तर बाड़ करेले की बेल से गोवत्स को अलङ्कृत करें।

बछ बारस के व्रत में व्रती को स्वयं भी आहार स्वरूप मूँग, मोठ तथा बाजरे का ही सेवन करना चाहिये। इस व्रत में सावधानीपूर्वक केवल भैंस के दूध, दही तथा घी आदि कर उपयोग करना चाहिये। गाय के दुग्ध उत्पादों का प्रयोग बछ बारस व्रत में पूर्णतः निषिद्ध माना जाता है।

इस प्रकार व्रत परिचय में वर्णित बछ बारस व्रत की सङ्क्षिप्त विधि सम्पूर्ण होती है, विस्तृत विधि हेतु पूर्णिमान्त कार्तिक कृष्ण द्वादशी को किये जाने वाले गोवत्स द्वादशी व्रत की विधि का अवलोकन करें।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation