devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

दीपावली के समय लक्ष्मी पूजा सामग्री - विशेष लक्ष्मी पूजा सामग्री

DeepakDeepak

लक्ष्मी पूजा सामग्री

लक्ष्मी पूजा सामग्री

पञ्च दिवसीय दीवाली पूजा में उपयोग की जाने वाली निम्नलिखित पूजन सामग्री दीवाली से पूर्व ही एकत्र कर लेनी चाहिये। इस सूची में प्रतिदिन की जाने वाली नित्य पूजा सामग्रियों को सम्मिलित नहीं किया गया है, अपितु इस सूची में मात्र विशेषतः दीवाली पूजा में उपयोग की जाने वाली पूजा सामग्री को सूचीबद्ध किया गया है।

  1. भगवान गणेश एवं देवी लक्ष्मी की नवीन प्रतिमायें

  2. बही-खाता (वित्तीय विवरण की पुस्तकें)

  3. देवी लक्ष्मी हेतु लाल रेशमी वस्त्र, एक पीला वस्त्र एवं कलम-दवात

  4. भगवान के आसन हेतु एक लाल वस्त्र

  5. मूर्ति विराजमान करने हेतु लकड़ी की चौकी

  6. पाँच बड़े आकर के मिट्टी के दीपक

  7. मिट्टी के छोटे दीपक (न्यूनतम 25)

  8. एक नया मिट्टी का कलश (घड़ा)

  9. पुष्प तथा सुगन्धित पुष्पों से निर्मित तीन से चार पुष्पमाला।

  10. बिल्व-पत्र एवं तुलसी-पत्र

  11. नैवेद्य हेतु मिष्ठान, फल, गन्ना, लावा अथवा लाई (पका हुआ चावल)

  12. मीठे पान (न्यूनतम तीन)

  13. बिल्व अथवा अनार की लकड़ी से निर्मित कलम

  14. दूब - दूर्वा घास

  15. पञ्च पल्लव - निम्नलिखित पाँच वृक्षों के पत्ते

    • आम
    • पलाश
    • बरगद
    • पीपल
    • बकुल
  16. सर्वौषधि - निम्नलिखित दस जड़ी बूटी

    • मुरा
    • जटामासी
    • बच
    • कुष्ठ
    • शैलेय
    • हरदी
    • दारु-हरदी
    • सूंठी
    • चम्पक
    • मुस्ता
  17. सप्त-मृत्तिका - सात स्थानों से एकत्रित मिट्टी

    • अश्वशाला अर्थात घोड़ों के तबेले की मिट्टी
    • गजशाला अर्थात हाथी के पैर के नीचे की मिट्टी
    • गौशाला की मिट्टी
    • चींटी की बाम्बी की मिट्टी
    • नदी के संगम की मिट्टी
    • तरायी की मिट्टी
    • राजद्वार एवं राजकीय स्थान की मिट्टी

यदि उपरोक्त सामग्री में से कोई वस्तु उपलब्ध नहीं है, तो उसके स्थान पर अक्षत का उपयोग किया जा सकता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation