devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2026 राधा अष्टमी का दिन नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, भारत के लिये

DeepakDeepak

2026 राधा अष्टमी

नई दिल्ली, भारत
राधा अष्टमी
19वाँ
सितम्बर 2026
Saturday / शनिवार
देवी राधारानी
Goddess Radha

राधा अष्टमी व्रत

राधा अष्टमी शनिवार, सितम्बर 19, 2026 को
मध्याह्न समय - 11:01 ए एम से 01:28 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 27 मिनट्स
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 18, 2026 को 01:00 पी एम बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - सितम्बर 19, 2026 को 03:26 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में नई दिल्ली, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2026 राधा अष्टमी

राधा अष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण की अर्धाङ्गिनी देवी राधा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन भक्तगण एक दिवसीय व्रत का पालन करते हैं। देवी राधा की पूजा मध्याह्नकाल में की जाती है, जो हिन्दु दिवस विभाजन के अनुसार दोपहर का समय है। वर्तमान में राधा अष्टमी अंग्रेजी कैलेण्डर के अनुसार अगस्त अथवा सितम्बर माह में पड़ती है।

श्री राधा अष्टमी का पर्व ब्रज क्षेत्र में विशेषतः बरसाना में अत्यन्त धूम-धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर बरसाना स्थित श्री लाडली जी महाराज मन्दिर में विशाल महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसके अन्तर्गत श्री राधा जी का अभिषेक एवं विशेष पूजन किया जाता है।

राधा अष्टमी को राधाष्टमी और राधा जयन्ती के नाम से भी जाना जाता है।

राधा अष्टमी व्रत की विधि

बृहन्नारदीयपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार निम्नलिखित विधि से श्री राधा अष्टमी का व्रत करने से इसका विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

  • सर्वप्रथम स्नानादि दैनिक कर्मों से निवृत्त होकर स्वच्छ एवं शुद्ध वस्त्र धारण करें।
  • तदुपरान्त एक मण्डप के भीतर एक मण्डल की रचना कर उसके मध्य में मिट्टी अथवा ताम्बे का कलश स्थापित करें।
  • कलश के ऊपर एक ताम्बे का पात्र रखें तथा उस ताम्बे के पात्र पर देवी श्री राधारानी की सुवर्णमयी प्रतिमा स्थापित करें।
  • प्रतिमा को दो नवीन वस्त्रों से ढक दें।
  • तत्पश्चात् मध्याह्नकाल में राधारानी की षोडशोपचार विधि द्वारा श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करें।
  • सामर्थ्यानुसार पूर्ण दिवस उपवास करें। यदि असमर्थ हैं तो एकभुक्त व्रत करें।
  • व्रत के आगामी दिवस पर सुहागिन स्त्रियों को प्रेमपूर्वक भोजन करवायें।
  • तदुपरान्त पूजन की हुयी प्रतिमा आचार्य को दान कर दें तथा स्वयं भी कुटम्बीजनों सहित भोजन कर व्रत सम्पन्न करें।

इस प्रकार बृहन्नारदीयपुराण में वर्णित श्री राधा अष्टमी व्रत की विधि सम्पन्न होती है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation