devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

1997 गौरीगणेश चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

1997 गौरीगणेश चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
गौरीगणेश चतुर्थी
10वाँ
फरवरी 1997
Monday / सोमवार
गौरीगणेश चतुर्थी
Vikata Ganesha

गौरीगणेश चतुर्थी का समय

गौरीगणेश चतुर्थी सोमवार, फरवरी 10, 1997 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:02 ए एम से 01:12 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 10 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 08:50 ए एम से 09:22 पी एम
अवधि - 12 घण्टे 32 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 09, 1997 को 08:23 पी एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - फरवरी 10, 1997 को 05:34 पी एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

1997 गौरीगणेश चतुर्थी

माघ शुक्ल चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के गौरीगणेश स्वरूप को समर्पित व्रत एवं पूजन किया जाता है। चतुर्थी व्रत के माहात्म्य का वर्णन मुद्गलपुराण तथा भविष्यपुराण आदि धर्मग्रन्थों में भी किया गया है। इस दिन मध्याह्न काल में भगवान गणेश का पूजन करना अत्यन्त शुभ माना जाता है। धर्मग्रन्थों में चतुर्थी व्रत को समस्त अभीष्टों की सिद्धि करने वाला कहा गया है। इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से भगवान गणेश की भक्ति सहित समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। गणेश जी की प्रिय चतुर्थी तिथि को किये गये जप, तप, स्नान, दान तथा हवन आदि शुभ कर्म सहस्रगुणा फलदायी होते हैं।

भगवान गणेश हिन्दु धर्म में पूजे जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय देवताओं में से एक हैं। हिन्दु धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। अतः किसी भी मांगलिक कार्य के आरम्भ में सर्वप्रथम भगवान गणेश का ही पूजन किया जाता है। गणेश जी की आराधना करने से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाली विघ्न-बाधाओं का नाश होता है।

महाराष्ट्र एवं कोंकण के तटीय क्षेत्रों में हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार माघ शुक्ल चतुर्थी को गणेश जयन्ती का पर्व मनाया जाता। भगवान श्रीगणेश के प्राकट्य दिवस को गणेश जयन्ती के रूप में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है की, भाद्रपद गणेश चतुर्थी, जो महाराष्ट्र का एक प्रमुख उत्सव है, सर्वसम्मति से गणेश जयन्ती के रूप में नहीं मनाया जाता है, अपितु माघ माह में आने वाली चतुर्थी को ही गणेश जयन्ती के रूप में मनाया जाता है।

गौरीगणेश चतुर्थी पूजा विधि - पारम्परिक

सर्वप्रथम माघ शुक्ल चतुर्थी के दिन स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर व्रत का सङ्कल्प ग्रहण करें। तदुपरान्त दिवस पर्यन्त गणेश जी का ध्यान एवं भजन करें। गणेश जी की मृण्मयी, अर्थात् मिट्टी से निर्मित प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करें। भक्तिपूर्वक भगवान गणेश के वक्रतुण्ड स्वरूप की षोडशोपचार पूजा-अर्चना करें। गणेश जी को नैवेद्य में उनके अति-प्रिय मोदक अवश्य अर्पित करें। तदुपरान्त गं स्वाहा। मन्त्र का यथाशक्ति जाप करें तथा गां, गीं, गूं, गैं, गौं तथा गः से न्यास करें।

'आगच्छोल्काय' का उच्चारण करते हुये गणेश जी का आवाहन तथा 'गच्छोल्काय' के उच्चारण से विसर्जन करें। अन्त में निम्नोक्त गणेश गायत्री मन्त्र का जाप करें -

ॐ महोल्काय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि।
तन्नो दन्ती प्रचोदयात्॥

शुक्ल चतुर्थी व्रत में मध्याह्नकाल में निम्नोक्त मन्त्र का उच्चारण करते हुये चतुर्थी तिथि को तीन बार अर्घ्य प्रदान करना चाहिये।

तिथिनामुत्तमे देवि गणेश प्रिय वल्लभे।
सर्व संकष्ट नाशाय गृहाणार्घ्य नमोऽस्तुते॥
"चतुर्थ्यै नमः" इदमर्घ्यं समर्पयामि।

मन्त्रार्थ - "हे तिथियों में उत्तम तिथि! गणेश प्रिया चतुर्थी देवि! आपको नमस्कार है। आप मेरे सभी कष्टों के निवारण हेतु यह अर्घ्य ग्रहण करें। हे चतुर्थी तिथि की अधिष्ठात्री देवि! आपको मेरा नमस्कार है, मैं आपको अर्घ्य अर्पित करता हूँ।"

इस प्रकार चतुर्थी को व्रत करके पञ्चमी तिथि को तिल के मोदकों का भोजन करना चाहिये।

गौरीगणेश चतुर्थी पूजा विधि - भविष्यपुराणोक्त

भविष्यपुराण एवं व्रत-परिचय आदि धर्मग्रन्थों में माघ शुक्ल चतुर्थी व्रत की निम्नलिखित विधि वर्णित की गयी है। भविष्यपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार माघ शुक्ल चतुर्थी व्रत में पूर्वविद्धा तिथि स्वीकार करनी चाहिये।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानोपरान्त स्वच्छ वस्त्र धारण करें तथा सङ्कल्प लेकर भगवान श्रीगणेश का पूजन करें।
  • तदुपरान्त एक लकड़ी की वेदी पर लाल वस्त्र बिछायें।
  • उस पर लाल अक्षत् से अष्टदल की रचना कर भगवान गणेश की सिन्दूर चर्चित मूर्ति स्थापित करें।
  • लाल वर्ण के फल, पुष्प आदि अर्पित करके षोडशोपचार गणेश पूजन करें।
  • भिगोकर छीली हुयी हल्दी, गुड़, शक्कर तथा घी को मिश्रित कर नैवेद्य के रूप में भगवान गणपति को अर्पित करें।
  • स्वयं नक्तव्रत, अर्थात् रात्रि में एक समय भोजन करें।
  • व्रत की पूर्ण सफलता हेतु गौरीगणेश चतुर्थी व्रत कथा का पाठ करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

इस प्रकार चतुर्थी व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। जो व्यक्ति इस व्रत को श्रद्धा एवं नियमपूर्वक करता है, उसके समस्त कार्य गणेश जी की कृपा से निर्विघ्न सम्पन्न होते हैं।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation