devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2227 कपर्दीश चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2227 कपर्दीश चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कपर्दीश चतुर्थी
14वाँ
अक्टूबर 2227
Sunday / रविवार
कपर्दीश विनायक चतुर्थी
Vinayaka Chaturthi

कपर्दिश चतुर्थी का समय

कपर्दिश चतुर्थी रविवार, अक्टूबर 14, 2227 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 11:30 ए एम से 01:47 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 17 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 10:18 ए एम से 08:14 पी एम
अवधि - 09 घण्टे 56 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 14, 2227 को 05:00 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - अक्टूबर 15, 2227 को 05:59 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2227 कपर्दीश चतुर्थी

हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार आश्विन माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का व्रत किया जाता है। इस दिन गणेश जी के कपर्दीश विनायक स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। धर्मग्रन्थों के अनुसार पुरुष सूक्त के द्वारा कपर्दीश विनायक जी का षोडशोपचार पूजन करना चाहिये।

धर्मग्रन्थों में प्राप्त वर्णन के अनुसार आश्विन शुक्ल चतुर्थी व्रत दुर्लभ वर प्रदान करने वाला व्रत है। गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान एवं चातुर्य प्रदान करने वाला देवता माना गया है, इसीलिये इस व्रत का पालन करने से मनुष्य को इन दुर्लभ सद्गुणों की प्राप्ति होती है।

भगवान गणेश को हिन्दु धर्म में प्रथम-पूज्य देवता माना जाता है। अतः किसी भी प्रकार के पूजा-पाठ, कर्मकाण्ड तथा मांगलिक कार्य से पूर्व सर्वप्रथम भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश को स्वयं भगवान ब्रह्मा ने प्रथम-पूज्य देवता के रूप में प्रतिष्ठित किया था।

गणेश जी को समर्पित शुक्लपक्ष चतुर्थी व्रत का श्रद्धापूर्वक पालन करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले समस्त विघ्नों का नाश होता है तथा प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होती है।

कपर्दीश चतुर्थी व्रत पूजा विधि

मुद्गलपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार आश्विन मास में किये जाने वाले चतुर्थी व्रत में मनुष्य को निर्जला व्रत का पालन करना चाहिये। इस दिन मध्याह्न काल में श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन करना चाहिये। पूर्ण दिवस भगवान गणेश के स्मरण करते हुये नियम पूर्वक उपवास का पालन करना चाहिये। अनन्तर रात्रि में बन्धु-बान्धवों सहित भक्तिपूर्वक जागरण करना चाहिये।

व्रत का सम्पूर्ण फल प्राप्त करने हेतु कपर्दीश चतुर्थी व्रत कथा का पाठ अथवा श्रवण करना चाहिये। तदुपरान्त पञ्चमी तिथि में ब्राह्मण के सानिध्य में व्रत का विधिपूर्वक पारण करना चाहिये।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation