devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2019 कृच्छ्र चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2019 कृच्छ्र चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
कृच्छ्र चतुर्थी
29वाँ
नवम्बर 2019
Friday / शुक्रवार
कृच्छ्र विनायक चतुर्थी
Lambodara Ganesha

कृच्छ्र चतुर्थी का समय

कृच्छ्र चतुर्थी शुक्रवार, नवम्बर 29, 2019 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 10:40 ए एम से 12:41 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 00 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:43 ए एम से 07:37 पी एम
अवधि - 09 घण्टे 54 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 29, 2019 को 04:10 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - नवम्बर 30, 2019 को 04:35 ए एम बजे

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय जो आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं, आगामि दिन से प्रत्यय कर दर्शाये गए हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2019 कृच्छ्र चतुर्थी

मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को कृच्छ्र चतुर्थी कहा जाता है। स्कन्दपुराण में प्राप्त वर्णन के अनुसार कृच्छ्र चतुर्थी से लेकर चार वर्ष तक इस व्रत का निरन्तर पालन किया जाता है, तदुपरान्त व्रत का उद्यापन किया जाता है। व्रत में भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। यह व्रत भगवान गणेश का अत्यन्त महिमाशाली व्रत है जिसका श्रद्धापूर्वक पालन करने से मनुष्य जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं सिद्धि प्राप्त करता है। भगवान गणेश विघ्नों का विनाश करने वाले देवता हैं, अतः उनके प्रसन्न होने से समस्त प्रकार के विघ्नों का निवारण हो जाता है।

प्रथम वर्ष में चतुर्थी व्रत का पालन करते हुये एक समय दिन में भोजन किया जाता है। द्वितीय वर्ष में प्रत्येक चतुर्थी को एक समय रात्रि में भोजन ग्रहण करने का विधान है। तृतीय वर्ष में चतुर्थी को एक समय अयाचित, अर्थात् बिना माँगे अन्न का सेवन कर व्रत किया जाता है। चतुर्थ वर्ष में प्रत्येक चतुर्थी को निराहार रहकर, भगवान गणेश का स्मरण-कीर्तन करते हुये व्रत करना चाहिये। इस प्रकार निरन्तर चार वर्षों तक व्रत करने के उपरान्त व्रत का उद्यापन करना चाहिये। शेष विधि अन्य चतुर्थी तिथियों के समान ही रहती है।

कृच्छ्र चतुर्थी व्रत पूजा विधि

मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानादि कर स्वच्छ एवं शुद्ध वस्त्र धारण करें तथा व्रत का सङ्कल्प ग्रहण करें।
  • घर के देवस्थान में अथवा गणेश मन्दिर में एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणपति की मूर्ति अथवा चित्र की स्थापना करें।
  • तदुपरान्त आवाहन, आसन, अर्घ्य, पाद्य, स्नान, वस्त्र, गन्ध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, ताम्बूल, दक्षिणा तथा आरती आदि सहित षोडशोपचार गणेश पूजन करें।
  • गणेश जी को लाल पुष्प तथा सिन्दूर अवश्य अर्पित करें।
  • गणपति जी को विशेष रूप से दूर्वा, शुद्ध घी, मोदक तथा लड्डू का नैवेद्य अर्पित करें।
  • पूर्ण दिवस उपवास करने के उपरान्त सायंकाल कृच्छ्र चतुर्थी व्रत कथा का श्रवण अथवा पाठ करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

इस प्रकार मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी व्रत की पूजा विधि सम्पन्न होती है।

कृच्छ्र चतुर्थी व्रत उद्यापन विधि

उद्यापन हेतु गणेश जी की स्वर्ण निर्मित प्रतिमा का प्रयोग करना चाहिये। यदि स्वर्ण प्रतिमा सम्भव न हो तो हरिद्रा-चूर्ण, अर्थात् हल्दी के चूर्ण से प्रतिमा का निर्माण करना चाहिये। भूमि पर विभिन्न रंगों से पद्म-पत्र की रचना कर उस पर कलश-स्थापना करें। कलश के ऊपर चावल से भरा एक पात्र रखें तथा इस पात्र को दो वस्त्रों से ढँककर उसपर श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। तदुपरान्त धूप, दीप, नैवेद्य, गन्ध, अक्षत्, पुष्प, फल, प्रदक्षिणा, प्रणाम तथा प्रार्थना आदि सहित पूर्ण विधि-विधान द्वारा भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन करें। गणेश जी को मोदक अथवा लड्डू का नैवेद्य अवश्य अर्पित करें। रात्रि में भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुये जागरण करें।

प्रातः स्नान आदि कृत्यों से निवृत्त होकर शुद्ध वस्त्र धारण करें तथा हवन हेतु आचार्य को आमन्त्रित करें। आचार्य के मार्गदर्शन में अथवा स्वयं ही तिल, चावल, जौ, पीली सरसों, घी तथा खाण्ड की आहुतियों से हवन करें। गण, गणाधिप, कूष्माण्ड, त्रिपुरान्तक, लम्बोदर, एकदन्त, रुक्मदंष्ट्र, विघ्नप, ब्रह्मा, यम, वरुण, सोम, सूर्य, हुताशन, गन्धमादी तथा परमेष्ठी, इन सोलह नामों द्वारा प्रत्येक नाम के आदि में प्रणव तथा चतुर्थी विभक्ति के पश्चात् नमः पद जोड़कर, जैसे - यमाय नमः।, वरुणाय नमः। आदि, इस प्रकार प्रत्येक नाम से एक-एक आहुति प्रदान करें। तदुपरान्त सामर्थ्यानुसार हवन करके पूर्णाहुति प्रदान करें।

तत्पश्चात् दिक्पालों की पूजा-अर्चना करें। पूजनोपरान्त चौबीस ब्राह्मणों को लड्डू एवं खीर का भोजन करायें। यथाशक्ति आचार्य को बछड़े सहित गोदान करें तथा अन्य ब्राह्मणों को भी दक्षिणा प्रदान करें। आचार्य सहित ब्राह्मणों की प्रदक्षिणा एवं प्रणाम कर उन्हें प्रेमपूर्वक विदा करें। अन्त में बन्धु-बान्धवों सहित स्वयं भी भोजन ग्रहण करें। इस प्रकार विधिपूर्वक व्रत सम्पन्न करने से भगवान गणेश की कृपा से मनुष्य भूलोक में सांसारिक सुखों को भोगकर अन्त में मोक्ष प्राप्त करता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation