devotionally made & hosted in India
Search
Mic
Android Play StoreIOS App Store
Ads Subscription Disabled
हि
Setting
Clock
Ads Subscription Disabledविज्ञापन हटायें
X

2024 लाभ चतुर्थी उपवास का दिन लँकेस्टर, California, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये

DeepakDeepak

2024 लाभ चतुर्थी

लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका
लाभ चतुर्थी
4वाँ
नवम्बर 2024
Monday / सोमवार
लाभ चतुर्थी
Dhumravarna Ganesha

लाभ चतुर्थी का समय

लाभ चतुर्थी सोमवार, नवम्बर 4, 2024 को
चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त - 10:32 से 12:40
अवधि - 02 घण्टे 08 मिनट्स
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय - 09:35 से 18:50
अवधि - 09 घण्टे 16 मिनट्स
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 04, 2024 को 09:54 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - नवम्बर 05, 2024 को 10:46 बजे

टिप्पणी: सभी समय २४:००+ प्रारूप में लँकेस्टर, संयुक्त राज्य अमेरिका के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।
आधी रात के बाद के समय २४:०० से अधिक हैं और आगामि दिन के समय को दर्शाते हैं। पञ्चाङ्ग में दिन सूर्योदय से शुरू होता है और पूर्व दिन सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाता है।

2024 लाभ चतुर्थी

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी व्रत हिन्दु धर्म में एक महत्त्वपूर्ण व्रत के रूप में वर्णित है, जिसका उल्लेख विभिन्न पुराणों एवं धर्मशास्त्रों में प्राप्त होता है। इस व्रत को विशेष रूप से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विधिपूर्वक किया जाता है। यह तिथि भगवान गणेश की उपासना के लिये प्रसिद्ध है तथा इसे व्रत चतुर्थी अथवा कृत्तिका चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है। इस पावन अवसर पर भक्तगण गणेश जी की कृपा प्राप्त करने हेतु मध्याह्न काल में उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से पद्रह दिवस पूर्व आने वाली कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन हिन्दु सुहागिन स्त्रियों द्वारा अपने पति की दीर्घायु की कामना से करवा चौथ का व्रत किया जाता है। करवा चौथ को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। धर्मशास्त्रों में यह तिथि भगवान गणेश के पूजन एवं स्त्री सौभाग्य के लिये अत्यन्त पुण्यकारी मानी गयी है। नारदपुराण एवं भविष्यपुराण के अनुसार, इस दिन स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घायु एवं परिवार की समृद्धि के लिये व्रत का पालन करती हैं।

स्कन्दपुराण के अनुसार, जो मनुष्य इस दिन श्रद्धा एवं नियमपूर्वक उपवास करता है, उसे सकल भौतिक सुख प्राप्त होते हैं तथा जीवन में लाभ और सौभाग्य की वृद्धि होती है। इस दिन विधिवत् श्रीगणेश की पूजा कर लड्डू, गुड़, तिल एवं नारियल आदि का नैवेद्य अर्पित किया जाता है।

गुजरात में नूतन गणेश चतुर्थी के अगले दिन लाभ पञ्चमी का पर्व मनाया जाता है। लाभ पञ्चमी को नववर्ष का प्रारम्भिक लाभदायक दिवस माना जाता है। इस दिन व्यापारी वर्ग के लोग नये बहीखाते एवं व्यापारिक अभिलेखों की पूजा कर गणेशजी से आर्थिक समृद्धि की कामना करते हैं।

लाभ चतुर्थी व्रत पूजा विधि

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन व्रत करने की सरल विधि वर्णित की गयी है। हालाँकि क्षेत्रीय एवं कुल परम्परा के आधार पर पूजन विधि में कुछ भेद हो सकता है।

  • सर्वप्रथम प्रातःकाल स्नानोपरान्त स्वच्छ वस्त्र धारण कर व्रत का सङ्कल्प ग्रहण करें।
  • तत्पश्चात् पूजन स्थल पर कलश-स्थापना करें एवं कलश पर गणेश जी को विराजमान करें।
  • गणेश जी की मूर्ति को पीले वस्त्र, दूर्वा, पुष्प, अक्षत आदि से सुशोभित करें।
  • गणेश जी को विशेष रूप से शकरकन्द, गुड़-चने, मोदक एवं लड्डुओं का नैवेद्य अर्पित करें।
  • तदुपरान्त भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन करें।
  • व्रत का सम्पूर्ण पुण्य अर्जित करने हेतु लाभ चतुर्थी कथा का पाठ करें।
  • मुद्गलपुराण के अनुसार पञ्चमी तिथि को ब्राह्मण के समक्ष विधिवत् व्रत का पारण करें।

इस प्रकार कार्तिक शुक्ल चतुर्थी व्रत की पूजा विधि सम्पन्न होती है।

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी व्रत न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से अपितु पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से भी अत्यन्त फलदायक एवं शास्त्रसम्मत व्रत है। इस व्रत के पालन से जीवन में कल्याण, लाभ एवं पुण्य की वृद्धि होती है तथा मनुष्य के जीवन में स्थायित्व एवं सन्तुलन आता है।

Name
Name
Email
द्रिकपञ्चाङ्ग पर टिप्पणी दर्ज करने के लिये गूगल अकाउंट से लॉग इन करें।
टिप्पणी
और लोड करें ↓
Kalash
कॉपीराइट नोटिस
PanditJi Logo
सभी छवियाँ और डेटा - कॉपीराइट
Ⓒ www.drikpanchang.com
प्राइवेसी पॉलिसी
द्रिक पञ्चाङ्ग और पण्डितजी लोगो drikpanchang.com के पञ्जीकृत ट्रेडमार्क हैं।
Android Play StoreIOS App Store
Drikpanchang Donation